हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, विपुल गोयल ने विधानसभा से जताया आभार

Spread the love

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार में शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा नागरिक उड्डयन विभाग के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान हरियाणा निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली प्रचंड जीत के लिए प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह विजय जनता के भाजपा में अटूट विश्वास और सरकार की विकासपरक नीतियों का परिणाम है।

विपुल गोयल ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा के 10 में से 9 महापौर प्रत्याशी विजयी हुए हैं। इनमें फरीदाबाद की प्रवीण बत्रा जोशी ने 3,16,000 मतों के विशाल अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर देश में सबसे अधिक मतों से महापौर बनने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल के नाम था, जिन्होंने 2,87,000 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।

फरीदाबाद में विपुल गोयल की रणनीति ने दिलाई बड़ी जीत

फरीदाबाद से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री होने के नाते विपुल गोयल ने प्रवीण बत्रा जोशी के समर्थन में जोरदार चुनाव प्रचार किया था और उनकी जीत की रणनीति तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी। फरीदाबाद विधानसभा के अंतर्गत  8 में से 7 वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की है, जिनमें से 6 के नतीजे कल आए जबकि वार्ड 36 में पार्टी प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध विजयी हो चुके थे। इस तरह, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने 8 में से 7 सीटें जीतकर 90% सफलता दर प्राप्त की।

निकाय चुनाव में संगठनात्मक भूमिका में रहे विपुल गोयल

विपुल गोयल की निकाय चुनाव में भूमिका केवल एक प्रचारक तक सीमित नहीं थी, बल्कि उन्हें भाजपा के संकल्प पत्र समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया था। यह संकल्प पत्र हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तैयार किया गया था। चूंकि शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के रूप में राज्य के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषदें विपुल गोयल के अधीन आती हैं, इसलिए चुनाव में उनकी जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ गई थी।

भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार से तेज होगा विकास

विपुल गोयल ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा की जीत से यह साफ हो गया है कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्थानीय नेतृत्व की नीतियों पर मुहर लगाई है। निकाय चुनाव के नतीजों को भाजपा सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि अब स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों में तेजी आएगी। “ट्रिपल इंजन सरकार”— केंद्र, राज्य और स्थानीय निकायों में भाजपा की सत्ता—से हरियाणा के शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं का विकास और तेज होगा।

हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में पार्टी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और जनता सरकार की विकास योजनाओं पर विश्वास जता रही है।

  • Related Posts

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    Spread the love

    Spread the love पूर्व सांसद भड़ाना ने गांव बड़ौली में तोडफ़ोड़ के विरोध में चल रहे धरने को दिया समर्थन फरीदाबाद, 14 दिसम्बर। फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना…

    Continue reading
    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    Spread the love

    Spread the love सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन   फरीदाबाद | सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समापन हो गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल