कपडा कारोबारी से एक करोड की रंगदारी मांगने के मामले में महिला आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने किया काबू

Spread the love

फरीदाबाद |  पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने कारोबारी से एक करोड की रंगदारी मांगने के मामले में महिला आरोपी मिथलेश(24) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि पुलिस थाना सारण में यश अरोडा वासी न्यू जनता कॉलोनी फरीदाबाद ने शिकायत दी जिसमें बतलाया कि उसके पिता किसी काम से हरिद्वार गये हुए थे जहां पर उनके पास रंकित नाम के लडके का कॉल आया और उसने एक करोड की रंगदारी मांगी और पैसे ना देने की सुरत में गोली मारने की धमकी दी। जिसके बाद उसी रात को दो लडको ने उसके घर की घंटी बजाई और गाली गलौच करने लगे तथा इसके बाद घर के गेट पर गोलियों चलाई और वहां से चले गये। जिसकी शिकायत पर संबंधित धाराओ मे पुलिस थाना सारण में मामला दर्ज किया गया।

उन्होने अधिक जानकारी देते हुए बतलाया कि जिस फोन से कारोबारी को धमकी दी गई थी उस फोन की मालिक महिला आरोपी मिथलेश वासी डबुआ कॉलोनी को उसके घर से गिरफ्तार कर किया गया है।

अनुसंधान में सामने आया कि रंकित ने सहआरोपी कमल की पत्नी के फोन को प्रयोग कर कारोबारी से रंगदारी मांगी थी। जिसके बाद महिला से दो फोन बरामद किए गए है जिनका प्रयोग करके कारोबारी को धमकी दी गई थी। बाकी आरोपियो की तलाश क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 द्वारा की जा रही है

महिला आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

  • Related Posts

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साइबर थाना NIT की टीम ने लिंक भेज फोन हैक करके खाता से…

    Continue reading
    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस, अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने साइबर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव