लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने किया गिरफ्तार, 14 फोन बरामद

Spread the love

फरीदाबाद | आजकल के तकनीकी युग में टेक्नोलॉजी का सदुपयोग के साथ-साथ दुरुपयोग भी किया जा रहा है। जिसमें साइबर ठग तकनीकी का गलत उपयोग कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। जिनके मामले फरीदाबाद में भी सामने आ रहे हैं ऐसे ही एक मामले में फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से लोन बनाने के नाम पर 30,738/₹ की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के दो महिला सहित पांच आरोपियों को साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि गिरफ्तार आरोपियों में रिषभ वासी गांव दिगोलीखाल रामनगर जिला नैनीताल उत्तराखण्ड वर्तमान मंगोलपुरी दिल्ली, तरूण वासी सकरपुर दिल्ली, नितेश कुमार ठाकुर वासी बेगमपुरा दिल्ली, निधी वासी शाहबाद डेयरी झुग्गी दिल्ली और चन्द्रकंला वासी सैक्टर 20 झुग्गी रोहिनी नई दिल्ली के रहने वाले हैं। साइबर पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को अपने गुप्त सूत्रों व तकनीकी माध्यम से दिल्ली पीरागढ़ी से गिरफ्तार किया है।

मामले के संबंध में फरीदाबाद, सेक्टर 20 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि 6 फरवरी को उसके पास एक फोन आया जिसने 3,10,750/- रुपए का लोन पास करने की बात कही। ठग ने शिकायतकर्ता के फोन में Moviquik App डाउनलोड करवाई और कहा कि लोन के पैसे ऐप की Wallet में आएंगे। जिसके लिए आरोपियों ने 30,738/-रुपए अपने पास डलवा। इस प्रकार से आरोपी के साथ एक ठगी हुई। इसके संबंध में थाना साइबर सेंट्रल में मामला दर्ज किया गया।

आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नितेश कुमार ठाकुर कॉल सेंटर का मालिक है। अन्य सभी कॉलर का काम करते हैं। आरोपियों से 14 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपी नितेश और तरुण को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दो महिला व एक अन्य आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है।

  • Related Posts

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साइबर थाना NIT की टीम ने लिंक भेज फोन हैक करके खाता से…

    Continue reading
    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस, अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने साइबर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन