युवा पीढ़ी को आधुनिकता की दौड़ में अपनी संस्कृति से दूर नहीं होना चाहिए: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Spread the love

गुरुग्राम  आधुनिक शहर नहीं है, यह महाभारत काल से लेकर आज तक सांस्कृतिक चेतना की भूमि रही है

गुरुग्राम,  मई । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया के दौर में हमारी युवा पीढ़ी को आधुनिकता की दौड़ में अपनी संस्कृति से दूर नहीं होना चाहिए। युवाओं को जीवन में संतुलन स्थापित करने के लिए आध्यात्मिक ज्ञान और भगवान श्री कृष्ण के कर्म के सन्देश को अपनाना चाहिए। उन्होंने यह बात गुरुवार की देर शाम गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्किंग में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द के जन्मदिवस के उपलक्ष में आयोजित श्री कृष्ण कृपा प्रेरणा उत्सव को सम्बोधित करते हुए कही। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि जिस गुरुग्राम की भूमि पर हम आज खड़े हैं, वह केवल एक आधुनिक शहर नहीं है, यह महाभारत काल से लेकर आज तक सांस्कृतिक चेतना की भूमि रही है। यहीं से गुरुद्रोणाचार्य ने शिष्यों को धर्म और युद्ध की शिक्षा दी। आप संतों ने हमेशा अहिंसा का मार्ग दिखाया लेकिन कई बार हमारी सहनशीलता को हमारी कमजोरी समझ लिया गया। जिसका जवाब हमने रौद्र रूप धर कर भी दिया। बीते दिनों पहलगाम में कायराना हरकत हुई। हमारी सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के रूप में आतंकियों का सीमा पार जाकर नाश किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह सैन्य अभियान राष्ट्रीय गरिमा का प्रतीक बन गया। नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी और उनका आशीर्वाद लिया।

समारोह में संत समाज से शंकराचार्य ज्ञानानंद महाराज, स्वामी काष्र्णि गुरुशरणानंद महाराज श्री रमणरेती धाम मथुरा, राघवेंद्र स्वामी, स्वामी धर्मदेव, जैन संत आचार्य लोकेश मुनि, बाबा भूपेंद्र सिंह आरएसएस के प्रान्त संघ चालक डा. पवन जिंदल, प्रान्त कार्यवाह प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में विशिष्टजन उपस्थित हुए। मुख्यमंत्री ने देश भर से पहुंचे संत समाज, हरियाणा की बेटी व दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का प्रदेश में आगमन पर स्वागत किया। समारोह में कई मंत्री, राज्य मंत्री के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली,चेयरपर्सन रेनू भाटिया, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, मेयर राजरानी मल्होत्रा, सीएसआर ट्रस्ट हरियाणा के पूर्व सीईओ बोधराज सीकरी, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक दीपक मंगला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता कुमारी ने राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फरीदाबाद का नाम…

    Continue reading
    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    Spread the love

    Spread the love  जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में 17 में से 7 समस्याओं का मौके पर किया समाधान, राशन डिपु की सप्लाई के मामले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन