फरीदाबाद |  वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने थाना शहर बल्लभगढ़ के एक वाहन चोरी के मामले में आरोपी दीपक बेनीवाल, निवासी न्यू बसेलवा कॉलोनी, फरीदाबाद को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-3, फरीदाबाद निवासी प्रभात कुमार ने थाना शहर बल्लभगढ़ में शिकायत दी थी कि 10 जुलाई 2026 को उसने अपनी मोटरसाइकिल चावला कॉलोनी में खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना शहर बल्लभगढ़ में चोरी की संबंधित धाराओं के तहत मामला किया गया था।

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने आरोपी दीपक बेनीवाल को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात स्वीकार की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर खेड़ीपुल क्षेत्र से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। आरोपी को 12 जुलाई 2026 को एक अन्य मामले में देशी कट्टे सहित गिरफ्तार किया गया था। उसी दौरान पूछताछ में उसने उक्त वाहन चोरी की वारदात का भी खुलासा किया था। आरोपी के विरुद्ध पहले से भी चोरी एवं आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)