महिला एवं बाल विकास अधिकारी कमला दलाल सेवानिवृत्त

Spread the love

फरीदाबाद | अधिकारी व कर्मचारी अपनी ईमानदारी व पूर्ण निष्ठा से कार्य करें ताकि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं से पात्र उम्मीदवारों के लिए लाभकारी हो सके। अधिकारी आम जनता और सरकार के बीच एक कड़ी का कार्य करता है जिसे पूरी जिम्मेदारी से निभाना चाहिए। यह बात महिला एवं बाल विकास अधिकारी कमला दलाल (धर्मपत्नी पूर्व आईएएस एस.एस. दलाल) ने अपनी सेवानिवृत्ति पर आयोजित विदाई समारोह में विभाग के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि उन्होंने विभाग में 36 वर्ष तक निर्बाध सेवा की है और उनका ध्येय यही रहा है कि महिला और बच्चों के लिए जितना संभव हो सके उनके विकास के लिए कार्य किया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि कमला दलाल 4 साल तक गुडगांव स्थित एससीईआरटी की डिप्टी डायरेक्टर भी रही। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी मंजू श्योराण, सुशीला सिंह, हेमा कौशिक ने भी अपने विचार रखते हुए आश्वस्त किया कि वे उनके कार्यों को निरंतर जारी रखेंगी। इस अवसर पर हर्षवर्धन, विजयवर्धन, सुपरवाईजर डिम्पी, स्मिता, रेनू, ज्योति, मोनिका, आशा व शालू सहित विभाग के अनेक कर्मचारी भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    Spread the love

    Spread the loveफरीदाबाद। विद्युत मंत्रालय के निर्देश पर आरईसी लिमिटेड द्वारा भारत मंडपम में विद्युत वितरण क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) टेक्नोलॉजी के उपयोग पर केंद्रित…

    Continue reading
    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    Spread the love

    Spread the love विद्या भारती हरियाणा अध्यक्ष डॉ देव प्रसाद भारद्वाज ने जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य से लिया मार्गदर्शन फरीदाबाद। आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे विशेष आयोजनों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा