मारुति अरेना और प्याली चौक पर ‘पुलिस की पाठशाला’ के तहत श्रमिकों एवं ऑटो चालकों को किया जागरूक

Spread the love

 

फरीदाबाद|  फरीदाबाद पुलिस द्वारा विभिन्न विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम करके लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है, इसी कड़ी में फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने प्याली चौक स्थित मारुति अरेना में कार्यरत श्रमिकों और ऑटो चालकों के लिए ‘पुलिस की पाठशाला का’ आयोजन किया। इस दौरान दो जागरूकता सत्र आयोजित किए गए, जिनमें सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और नए कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

मुख्य बिंदु:

सड़क सुरक्षा:

* ट्रैफिक नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाएं।

* 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन न दें।

* सड़क पर घायल व्यक्तियों की सहायता करें और गुड समैरिटन रूल की जानकारी लें।

साइबर सुरक्षा:

* किसी अनजान व्यक्ति से वीडियो कॉल न करें और फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।

* संचार साथी पोर्टल पर अपने नाम से जारी सिम की जांच करें।

* साइबर अपराध से बचाव के लिए साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

महिला सुरक्षा:

* डायल 112 और इंडिया 112 ऐप का उपयोग करना सीखें।

* कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता बढ़ाएं।

नशा मुक्ति अभियान:

* नशा अपराधों की जड़ है, इससे बचें और समाज को भी जागरूक करें।

* नशे के अवैध कारोबार की सूचना हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हेल्पलाइन 90508 91508 पर दें।

सत्र के अंत में सभी को फरीदाबाद को अपराध मुक्त, नशा मुक्त और सड़क दुर्घटना मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। उपस्थित लोगों को सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए ताकि वे इन महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक रह सकें और दूसरों को भी जागरूक कर सकें।

  • Related Posts

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साइबर थाना NIT की टीम ने लिंक भेज फोन हैक करके खाता से…

    Continue reading
    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस, अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने साइबर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल