38 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला में सुगंध बिखेर रही ओडिशा की धूप अगरबत्तियां

Spread the love

सूरजकुंड (फरीदाबाद) । अरावली की वादियों में चल रहे 38 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन आत्मनिर्भर भारत की झलक साफ तौर पर देखने को मिल रही है। देश भर में जहां शिल्पकार, बुनकर और कलाकार अपनी कला के जरिये प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं,वहीं सरकार द्वारा कला और संस्कृति के प्रोत्साहन में हर व्यक्ति को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करते हुए उन्हे स्किल्ड बनाया जा रहा है ताकि 2047 तक आत्मनिर्भर भारत में शिल्पकारों का भी पूरा योगदान हो। मेले में आए देश विदेश के कलाकार,शिल्पकार व स्वयं सहायता समूह बेहतरीन प्लेटफार्म मिलने से खुश हैं। वे हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा का आभार जता रहे हैं।
कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को स्वयं सहायता समूह द्वारा मूर्त रूप दिया जा रहा है। सूरजकुंड मेले में अबकी बार थीम स्टेट उड़ीसा की विजयलक्ष्मी महापात्रा अपनी अनूठी धूपबत्तियों के साथ विशेष पहचान बना रही हैं। खुद के साथ ही स्वयं सहायता समूह बनाकर विजय लक्ष्मी दूसरों को स्वरोजगार की धारा से जोड़ रही हैं। विजय लक्ष्मी व उनके समूह द्वारा निर्मित 22 प्रकार की प्राकृतिक और सुगंधित धूपबत्तियां मेले में आने वाले पर्यटकों को न केवल आकर्षित कर रही हैं बल्कि आत्मनिर्भरता और स्वदेशी उत्पादों की उपयोगिता का भी संदेश दे रही हैं।
इस समूह ने पूरी तरह से प्राकृतिक सामग्री से बनी धूपबत्तियाँ तैयार की हैं। इनमें चंदन, केवड़ा, गुलाब, नागचंपा, रजनीगंधा, लौंग, इलायची और हवन विशेष जैसी 22 सुगंधें शामिल हैं। इनकी खासियत यह है कि इनमें कोई रासायनिक मिश्रण नहीं होता, जिससे पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचता और शुद्धता बनी रहती है।
सूरजकुंड मेले में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को इस स्वयं सहायता समूह की धूपबत्तियाँ खूब पसंद आ रही हैं। न केवल इनकी सुगंध बल्कि उनकी गुणवत्ता और प्राकृतिकता भी ग्राहकों को लुभा रही है।
ओडिशा की विजयलक्ष्मी महापात्रा का कहना है, “हमारे समूह का उद्देश्य सिर्फ उत्पाद बेचना नहीं है, बल्कि लोगों को शुद्ध और प्राकृतिक धूपबत्तियों से परिचित कराना है। हम चाहते हैं कि लोग स्वदेशी उत्पादों को अपनाएँ और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में योगदान दें।”इस समूह से जुड़ी महिलाएँ न केवल धूपबत्तियाँ बनाती हैं, बल्कि उनके निर्माण, पैकेजिंग और मार्किटिंग में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं। यह पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सूरजकुंड मेला में उड़ीसा के इस स्वयं सहायता समूह की भागीदारी यह दर्शाती है कि यदि स्थानीय कारीगरों और महिला उद्यमियों को सही मंच मिले, तो वे अपनी कला और उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिला सकते हैं। विजयलक्ष्मी महापात्रा और उनके समूह की यह पहल महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। दिनभर विजय लक्ष्मी के स्टाल पर आगन्तुकों की भीड़ लगी रहती है।

  • Related Posts

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    Spread the love

    Spread the loveफरीदाबाद। विद्युत मंत्रालय के निर्देश पर आरईसी लिमिटेड द्वारा भारत मंडपम में विद्युत वितरण क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) टेक्नोलॉजी के उपयोग पर केंद्रित…

    Continue reading
    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    Spread the love

    Spread the love विद्या भारती हरियाणा अध्यक्ष डॉ देव प्रसाद भारद्वाज ने जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य से लिया मार्गदर्शन फरीदाबाद। आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे विशेष आयोजनों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा