अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी के प्रति कोताही नहीं होगी बर्दाश्त : उपायुक्त

Spread the love


– उपायुक्त ने होडल लघु सचिवालय का किया औचक निरीक्षण, हाजिरी व भ्रमण रजिस्टर सहित जांचे अन्य दस्तावेज
– उपायुक्त ने विभागाध्यक्षों से कार्यालयों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा
– गैरहाजिर मिले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

होडल (पलवल), 14 फरवरी। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने शुक्रवार को उपमंडल होडल स्थित लघु सचिवालय का औचक निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान तहसील कार्यालय, कानूनगो, सीडीपीओ कार्यालय, कृषि, पशुपालन सहित अन्य विभागों के कार्यालयों में हाजिरी रजिस्टर व भ्रमण रजिस्टर समेत अन्य दस्तावेजों की जांच करते हुए एसडीएम होडल अनिल कुमार यादव को निरीक्षण के दौरान अपनी ड्यूटी से गैर हाजिर पाए गए कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी समय पर ड्यूटी पर आएं और कार्यालय संबंधित कार्य से बाहर जाना हो तो भ्रमण रजिस्टर में इंद्राज करने उपरांत ही जाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी के प्रति कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने औचक निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्री कार्यालय में करवाई जा रही रजिस्ट्रियों के संबंध में उपस्थित कर्मचारियों से जानकारी ली। उन्होंने रजिस्ट्री से संबंधित दस्तावेजों की जांच करते हुए निर्देश दिए कि सभी रजिस्ट्री तय समय में ही करवानी सुनिश्चित करें। इसके अलावा कार्यालय में फाइल व आवश्यक दस्तावेजों को सही ढंग से रखा जाए। इस दौरान उन्होंने हाजिरी रजिस्टर की भी जांच की। हाजिरी रजिस्टर में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। इस दौरान उपायुक्त ने एसडीएम से लघु सचिवालय में लगाए जा रहे समाधान शिविर के बारे में भी जानकारी प्राप्त की उन्होंने अपने निरीक्षण के दौरान सभी कार्यालयों सहित पूरे सचिवालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
नगर पालिका क्षेत्र को जाम व अतिक्रमण मुक्त बनाने में करें प्रशासन का सहयोग :
उपायुक्त ने लघु सचिवालय होडल स्थित सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्यालयों सहित लघु सचिवालय परिसर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखें ताकि उनके कार्यालयों में आने वाले लोगों को सुखद अनुभूति हो। उन्होंने नगर पालिका होडल के कर्मचारियों को भी लघु सचिवालय परिसर की नियमित रूप से साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था के मामले में किसी प्रकार की कोताही व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नगर पलिका होडल क्षेत्र में स्थित दुकानदारों से आह्वïान किया कि वे वे नगर पालिका क्षेत्र को जाम व  अतिक्रमण मुक्त बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि वे अपने सामान को निर्धारित जगह पर ही लगाएं और अपनी दुकानों के आगे रेहडिय़ां न लगवाएं ताकि शहर में जाम की स्थिति पैदा न हो। उन्होंने कहा कि दुकानदारों द्वारा रेहडिय़ां लगवाने पर दुकानदारों सहित रेहड़ी संचालक के खिलाफ की सख्त कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    जन-जन तक तक गीता का शाश्वत उपदेश और संदेश पहुंचाने में कामयाब रहा गीता जयंती महोत्सव

    Spread the love

    Spread the love -पलवल में चार दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का हुआ पारितोषिक वितरण के साथ हुआ भव्य समापन -गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन वैश्विक गीता पाठ…

    Continue reading
    गीता नगर शोभा यात्रा ने जन-जन को दिया सर्वधर्म सद्भाव और ’वसुधैव कुटुम्बकम्’ संदेश दिया

    Spread the love

    Spread the love-पलवल में निकाली गई श्रीमद्भगवद् पर आधारित भव्य नगर शोभा यात्रा, बृज नगरी पलवल हुई गीतामय -एसडीएम ज्योति ने नगर शोभा यात्रा को दिखाई झंडी -नगर शोभा यात्रा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा