अपने-अपने देशों की संस्कृति और विरासत को सूरजकुंड के मंच से सांझा कर रहे कलाकार

Spread the love

सूरजकुंड (फरीदाबाद) । 38 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला में जब केप वर्डे देश के कलाकारों ने हिंदी गीत कहदो ना कहदो ना यू आर माई सोनिया… की प्रस्तुति बड़ी चौपाल के माध्यम से दी तो पंडाल में उपस्थित सभी दर्शकों ने जोर शोर से उनका स्वागत किया। इसके बाद इस देश के कलाकारों ने अवर म्यूजिक अवर डांस की पेशकश से भी खूब वाहवाही लूटी। इसी तरह रविवार को मेले की बड़ी चौपाल पर विदेशी कलाकारों का जलवा छाया रहा।

पर्यटन निगम के साथ ही कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की ओर से मुख्य चौपाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस मंच पर देश के साथ-साथ विश्वभर के कलाकार अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से पर्यटकों का मन जीत रहे हैं। सूरजकुंड मेला न केवल हस्तशिल्प और कला का मंच है, बल्कि विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मनोरंजन गतिविधियों का भी केंद्र है, जो इसे एक समृद्ध सांस्कृतिक अनुभव बनाते हैं। रविवार को बड़ी चौपाल पर पश्चिम अफ्रीका के देश गिनी कोनाक्री के लोक कलाकारों ने रिद्म ऑफ काकांडे नृत्य की प्रस्तुति पेश की तो वहीं जिम्बाब्वे के कलाकारों ने अपने देश के पारंपरिक नृत्य का जलवा बिखेरा। वहीं मेडागास्कर देश से आए उनके मुख्य बैंड मालागासी की बीट पर दर्शकों को खूब नचाया। इसी तरह मालवी, युगांडा, जाम्बिया, वियतनाम, तंजानिया, साउथ सूडान, कोमरोस आदि देशों के कलाकारों ने भी अपनी समृद्ध संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की पेशकश दीं। वहीं देश के विभिन्न राज्यों सहित मेले के थीम स्टेट ओडिशा और मध्य प्रदेश के लोक कलाकारों ने भी गायन और सामूहिक नृत्य से पर्यटकों का खूब मनोरंजन किया।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। श्रीराम मंदिर तालाब वाली गली ओल्ड फरीदाबाद में होने वाली 22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन