भाजपा के भ्रष्टाचार का निगम चुनाव में वोट की चोट से जवाब देगी फरीदाबाद की जनता: उदयभान

Spread the love

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार लता रानी का दाखिल कराया नामांकन

फरीदाबाद, 17 फरवरी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की बडी जीत का दावा करते हुए भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर जोरदार वार किया। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद की जनता नगर निगम में हुए 200 करोड के घोटाले की अभी भूली नहीं है और जनता इस चुनाव में भाजपाईयों से इस भ्रष्टाचार के खेल का जवाब मांगेगी। उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी के नेताओं के भ्रष्टाचार को जान चुकी है। उन्होंंंने फरीदाबाद में परिवर्तन की हुंकार भरते हुए कहा कि भाजपा दमनकारी नीति अपनाकर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है, लेकिन अब यहां की जनता इनके जोर-जुमलों के आगे झुकने वाली नहीं है और आने वाले निगम चुनाव में वोट की चोट से चलता करेगी। उन्होंने उपस्थित लोगों को वचन दिया कि नगर निकाय में कांग्रेस के सत्तासीन होते ही आम गरीबों के हित में कार्य किया जाएगा वहीं जीरो टोलरेंश की नीति अपनाते हुए हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान सोमवार को युवा कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष रिन्कू चंदीला की धर्मपत्नी एवं फरीदाबाद नगर निगम से कांग्रेस पार्टी की मेयर उम्मीदवार श्रीमती लता रानी का नामांकन दाखिल कराने आए थे। श्री उदयभान सैक्टर-10 स्थित प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ के कार्यालय से सभी कार्यकर्ता व नेताओं के साथ पैदल चलकर लघु सचिवालय पहुंचे और सादगी के साथ नामांकन दाखिल करवाया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट नजर आई। जहां जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता पहुंचे वहीं भारी संख्या में कांग्रेस समर्थक भी मुख्यरूप से मौजूद थे।उनके साथ कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार श्रीमती लता रानी, हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं विधायक आफताब अहमद, कांग्रेस के सह. जिला प्रभारी रोहतास बेदी, वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह, जेपी नागर, योगेश गौड, लखन कुमार सिंगला, सुमित गौड, वेनुका प्रताप सिंह, रोहित नागर, पराग शर्मा, बलजीत कौशिक, मुकेश शर्मा, मनोज अग्रवाल, एडवोकेट संजीव चौधरी, अनीश पाल, एडवोकेट वंदना चौधरी, नितिन सिंगला, वेदपाल दायमा, विनोद कौशिक, डॉ. सौरभ शर्मा, अशोक रावल, संजय सोलंकी, बाबूलाल रवि, फिरे पोसवाल, कृष्ण अत्री, मयंक चौधरी, वैभव शर्मा, अनिल नेताजी, गजना लांबा, प्रियंका अग्रवाल के अलावा युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रिंकू चंदीला सहित सैकड़ो वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार के मौजूदा 3 महिने की सरकार भी पूरी तरह से फेल है और इस बात की ताहीद भाजपा के सबसे वरिष्ठ मंत्री अनिल विज स्वयं ही कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर जाति-धर्म की राजनीति कर लोगों को बांटकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा को वोट की ताकत का अहसास कराकर अंहकार को करारा जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा है कि आने वाला समय फरीदाबाद की दशा और दिशा बदलने वाला है क्योंकि लोगों ने भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के पक्ष में बदलाव करने का पक्का मन लिया है। फरीदाबाद में झुग्गी वासी डरे हुए हैं कि यदि नगर निगम में भाजपा की सरकार बनी तो जहां झुग्गी वहीं बुलडोजर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों को बसाने का कार्य किया था जबकि भाजपा सरकार लोगों को उजाड रही है। उन्होंने कहा कि आज जो पूरा फरीदाबाद मीठा पानी पी रहा है वह कांग्रेस की देन है, भाजपाई बताएं कि उन्होंने मीठे पानी के लिए एक भी कुआं लगाया हो। वहीं आज फरीदाबाद कूड़े का ढेर बना हुआ है, जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, सीवर ओवरफ्लो हैं। भाजपा के मंत्री व विधायकों ने कहा था कि 3 महीने में हम इस समस्या को हल करवा देंगे मगर वह भी फेल हो गए और समूचा फरीदाबाद स्मार्ट सिटी तो नहीं नरक सिटी जरूर बना हुआ है।
प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे दमखम से यह चुनाव लडेगी। इसी के तहत कल मंगलवार को सेक्टर-12 सेंट्रल पार्क में दोपहर 2 बजे फरीदाबाद के समस्त वरिष्ठ कांग्रेसियों, पूर्व में चुनाव लड़ चुके सभी नेताओं, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, कांग्रेस सेवा दल, महिला व युवा कांग्रेस तथा पार्टी में जिन-जिन प्रत्याशियों को निकाय चुनाव में टिकट दी है व सभी वरिष्ठ नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है जिसमें चुनाव को लेकर अगली रणनीति तय की जाएगी।

  • Related Posts

    भाजपा ईवीएम में गड़बड़ी, वोटों में हेराफेरी और बैटरी से छेड़छाड़ कर सरकार चोरी कर रही: राव नरेन्द्र

    Spread the love

    Spread the love बिहार चुनाव में मतदाताओं को दिया गया प्रलोभन, महिलाओं के खाते में 10-10 हजार की भेजी गई राशि, ट्रेन में मुफ्त यात्रा चुनाव आयोग भाजपा की बी-टीम,…

    Continue reading
    बिहार में गुंडाराज को नकारा, विकास को चुना: राजेश नागर

    Spread the love

    Spread the love  -मंत्री राजेश नागर के घर पर ढोल नगाड़ों और लड्डुओं के साथ हुआ बिहार जीत का स्वागत फरीदाबाद। बिहार चुनाव में एनडीए की बंपर जीत पर मंत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा