भाजपा फरीदाबाद ने की 15 में से 13 मंडलों की कार्यकारिणी घोषित

Spread the love

सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मंडल कार्यकारिणी में दिए गए दायित्व : पंकज रामपाल

बूथ को मजबूत कर संगठन को मजबूत करें मंडल कार्यकर्ता : पंकज रामपाल

फरीदाबाद 27 अप्रैल। भाजपा फरीदाबाद जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की सहमति से भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद की 3 विधानसभाओं तिगांव, फरीदाबाद एवं बडखल के 15 में से 13 मंडलों के मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, खाद्य मंत्री राजेश नागर, बडखल से विधायक धनेश अदलखा,बिहार से  पूर्व सांसद राम कृपाल यादव एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने सभी नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। मंडलों की कार्यकारिणी में मंडल अध्यक्ष के अलावा दो महामंत्री, चार उपाध्यक्ष, पांच सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय सचिव,  एक मीडिया प्रमुख,  एक सोशल मीडिया प्रमुख,  एक आईटी प्रमुख और कार्यकारिणी सदस्यों समेत कुल 46 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और भाजपा में परिवारवाद नहीं चलता। लोकतान्त्रिक प्रक्रिया से चयनित सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए जाते हैं। मंडल कार्यकारिणी में जिन कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है वो लंबे समय से पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे हैं और उन्होंने विभिन्न सांगठनिक पदों पर निष्ठापूर्वक कार्य किया है। उनकी संगठन क्षमता, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और जनसंपर्क कौशल को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा में महिलाओं को उचित सम्मान दिया जाता है इसलिए हर मंडल कार्यकारिणी में 33% महिलाओं को स्थान दिया गया है और अनुसूचित एवं पिछड़े वर्ग के कार्यकर्ताओं को भी स्थान दिया गया । श्री रामपाल ने कहा कि आप सभी कार्यकर्त्ता मेहनत और निष्ठा से कार्य कर संगठन को मजबूत करें और अपने मंडल को सुदृढ़ एवं सक्रिय मंडल बनायें । श्री पंकज रामपाल ने कहा कि मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा से संगठनात्मक कार्यों में तेजी आएगी और संगठन और अधिक मजबूत होगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, सुरेन्द्र जांगड़ा, पूर्व जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, जिला कार्यकारिणी सदस्य पुनीता झा, जिला मिडिया प्रभारी विनोद गुप्ता,सह प्रभारी राज मदान, कार्यालय सह सचिव सचिन गुप्ता, कृष्णकुमार शर्मा, गुरु नानक मंडल अध्यक्ष अमित आहूजा, ,सैनिक मंडल अध्यक्ष मनप्रीत सिंह, पटेल मंडल अध्यक्ष कर्मबीर सिंह बैंसला, सूरजकुण्ड मंडल अध्यक्ष नन्द कुमार कश्यप, ओल्ड फरीदाबाद मंडल अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, सीही मंडल अध्यक्ष महेश कुमार, ग्रेटर फरीदाबाद मंडल अध्यक्ष तृप्ति माला, बसंतपुर मंडल अध्यक्ष गौरव चौधरी, सेहतपुर मंडल अध्यक्ष मुकेश झा, तिलपत मंडल अध्यक्ष हरीश बैंसला, इन्द्रप्रस्थ मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी, खेडी मंडल अध्यक्ष सुधीर मेहता तिगांव मंडल अध्यक्ष कृष्ण पहलवान उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    Spread the love

    Spread the love  किसानों के घर तोड़ने नहीं देंगे- सुमित गौड़   फरीदाबाद | फरीदाबाद, बड़ोली और प्रहलादपुर गांवों में किसानों के घर तोड़े जाने और प्रशासनिक दमन के खिलाफ…

    Continue reading
    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद, 9 दिसंबर |  डॉ. सुखान्त मजुमदार, केंद्रीय राज्य मंत्री (शिक्षा), भारत सरकार ने देशभर के सभी फाइनलिस्टों को वर्चुअली संबोधित करते हुए युवाओं को भारत के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव