जाट समाज ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

फरीदाबाद , 27 अप्रैल | जाट समाज फरीदाबाद द्वारा आज सेक्टर 16 स्थित किसान भवन में पिछले दिनों पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर संस्था के महासचिव एच एस मलिक ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा किए गए इस घिनौने कृत्य से भारत का हर नागरिक आक्रोशित है। वही दुनिया में भी आतंकवाद के खिलाफ अब आवाज उठने लगी है। उन्होंने कहा कि हर प्राणी और हर धर्म अपने-अपने देश समाज और परिवार में शांति और सद्भाव से रहना चाहता है लेकिन कुछ दहशतगर्द लोग देश का अमन चैन छीनकर आपस में लड़ाने के लिए यह कार्य कर रहे हैं।  जिसे भारत देश किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। शिव राम तेवतिया ने कहा कि धर्म के नाम पर आतंकवाद को बढ़ावा देना यह न्याय संगत नहीं है यदि किसी में भारत से बराबरी करने की क्षमता है तो आमने-सामने आकर दो-दो हाथ करें पहलगाव की इस घटना ने हर भारतीय का दिल झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि जाट समाज फरीदाबाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करता है कि ऐसी घटनाएं देश में दोबारा पैदा ना हो और ऐसे लोग देश में आकर ऐसी घिनौनी हरकत न कर सके इसके लिए उन्हें सबक सिखाने हेतु तुरंत कार्रवाई करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अब भारत देश पहले जैसे देशों की तरह नहीं, यदि कोई भी देश ऐसी हरकत करने का प्रयास करेगा तो उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ कायराना आतंकी हमला दुर्भाग्यपूर्ण है। दुख की इस घड़ी में समूचे देश की संवेदनाएं पीडि़त परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश और पूरी दुनिया इस घटना की निंदा कर रही है। जिस प्रकार से बेकसूर नागरिकों को गोलियों से भूना गया, यह मानवता के ऊपर एक हमला है। इस अवसर पर आर.एस. दहिया, टी.एस. दलाल, आर.एस. राणा, एस.एस. मान, एच.एस. ढिल्लो, रमेश चौधरी, सूरजमल, महेंद्र पहल, बलजीत सिंह, दरयाब सिंह श्योराण, फूल सिंह, रतन सिंह सिवाच, रिटायर्ड आईपीएस श्योराण सहित जाट समाज के अनेक लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

  • Related Posts

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    Spread the love

    Spread the loveफरीदाबाद। विद्युत मंत्रालय के निर्देश पर आरईसी लिमिटेड द्वारा भारत मंडपम में विद्युत वितरण क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) टेक्नोलॉजी के उपयोग पर केंद्रित…

    Continue reading
    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    Spread the love

    Spread the love विद्या भारती हरियाणा अध्यक्ष डॉ देव प्रसाद भारद्वाज ने जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य से लिया मार्गदर्शन फरीदाबाद। आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे विशेष आयोजनों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा