
फरीदाबाद | हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अशोक रावल ने कहा कि समाज सेवी सतीश चोपड़ा के नेतृत्व में रैफर मुक्त अभियान को आज 126 वां दिन चल रहा है लेकिन सरकार रेफर मुक्त अभियान को लेकर गंभीर नहीं है जिला कष्ट निवारण समिति के पूर्व सदस्य अशोक रावल ने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम की आबादी लगभग 16- 17 लाख है आबादी के अनुसार स्वास्थ्य संबंधी अनुसार बादशाह खान हॉस्पिटल ई. एस. आई. भी कम पड़ रहें हैं फरीदाबाद जिले में रोजाना सड़क दुघर्टनाएं हो रही है पर्याप्त इलाज न मिलने के कारण उनको दिल्ली रेफर किया जाता है रास्ते में उनकी जान भी चली जाती है सरकार को मानवीय आधार पर रेफर मुक्त अभियान को गंभीरता से लेकर ट्रामा सेंटर बनवाना चाहिए | अशोक रावल ने केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कृष्ण पाल गुज़र हरियाणा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल प्रदेश के राज्यमंत्री श्री राजेश नागर श्री गौरव गोतम से आग्रह किया है कि जनता के हित रेफर मुक्त अभियान की मांग पर काम करना चाहिए | इस अवसर पर सतीश चोपड़ा कांग्रेसी नेता सरदार उपकार सिंह कांग्रेसी नेता संजय सोलंकी जयसिंह सागर सरदार तेजपाल सिंह पत्रकार लालसिंह प्रमोद भड़ाना भी उपस्थित रहे