भाजपा नेता अनिल प्रताप सिंह दिलाएंगे बुजुर्गों को न्याय व अधिकार, ट्रिब्यूनल सदस्य मनोनीत हुए

Spread the love

फरीदाबाद, 10 अप्रैल |  ज़िला भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी अनिल प्रताप सिंह को वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के ट्रिब्यूनल का सदस्य मनोनीत किया गया है। ट्रिब्यूनल के चेयरमैन जिला उपयुक्त हैं तथा सरकार ने दो सदस्यों को मनोनीत किया है इनमें सेवानिवृत जज जयदेव पाराशर व अनिल प्रताप सिंह का नाम है। समाजिक दृष्टिकोण के हिसाब से बहुत ही महत्वपूर्ण इस ट्रिब्यूनल के सदस्य बुर्जुगों के साथ होने वाले अन्याय व दुर्व्यवहार आदि के खिलाफ सुनवाई करते हुए उन्हें मान सम्मान व हक दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

प्रदेश सरकार द्वारा मनोनीत अनिल प्रताप सिंह लंबे समय से भाजपा व आर एस एस से जुड़े हैं तथा भाजपा के कई अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा वह क्षेत्रीय समाज तथा राजपूत सभा फरीदाबाद के भी महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। उनके समाजिक दृष्टिकोण को देखते हुए सरकार ने उन्हें ये दायित्व सौंपा है। श्री सिंह का कहना है कि बुजुर्गों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या प्रताड़ना सहन नहीं किया जाएगा, ऐसे मामलों को सख्ती से लिया जाएगा और बड़े बुजुर्गों को हर हाल में सम्मानपूर्वक  जीवन यापन करने के लिए उनका अधिकार दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस परिवार में बड़े बुजुर्गों का सम्मान होता है वह परिवार खुशहाल होते हैं। इसके लिए सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपे हैं वह पूरी लगन और ईमानदारी से दायित्व निभाएंगे।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। श्रीराम मंदिर तालाब वाली गली ओल्ड फरीदाबाद में होने वाली 22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन