भाजपा की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बतरा जोशी को मिला प्रबुद्ध वर्ग का पूर्ण समर्थन व आशीर्वाद

Spread the love

उद्योग नगरी के अग्रणी नागरिकों ने प्रवीण बतरा जोशी को दिया खुला समर्थन

 नगर निगम चुनाव को लेकर जन संपर्क कार्यक्रम में फरीदाबाद के बुद्धिजीवियोंउद्योगपतियोंडॉक्टर्ससीए व अन्य क्षेत्रों के लोगों ने की शिरकत

फरीदाबाद। उद्योग नगरी फरीदाबाद से भारतीय जनता पार्टी की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बतरा जोशी जन संपर्क कार्यक्रम के दौरान शहर के बुद्धिजीवियों, उद्योगपतियों, डॉक्टर्स, सीए व अन्य क्षेत्रों के अग्रणी व्यक्तियों के साथ रूबरू हुईं। कार्यक्रम में हरियाणा के शहरी निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने भी शिरकत की। मेयर प्रत्याशी प्रवीण बतरा जोशी ने कार्यक्रम में अपना चुनावी एजेंडा सांझा किया। फरीदाबाद के विकास पर चर्चा की। कार्यक्रम में सभी संस्थानों के प्रतिनिधियों ने प्रवीण बतरा जोशी को खुला समर्थन देते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने के लिए आश्वस्त किया। फरीदाबाद के सेंट्रल पार्क होटल में वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट तरुण गुप्ता के संयोजन में आयोजित  इस कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों की भागीदारी रही।

लोकसभाविधानसभा की तरह मेयर चुनाव में भी इतिहास बनाना है: विपुल गोयल

कार्यक्रम में हरियाणा के शहरी निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयामों को छू रहा है। लोकसभा, विधानसभा चुनाव की तरह नगर निगम चुनाव जीतकर इतिहास बनाना है। उन्होंने कहा कि हम सब लोग प्रवीण बतरा जोशी बनकर चुनाव लड़ रहे हैं। सभी के सहयोग से फरीदाबाद की मेयर सीट को रिकॉर्ड मतों से जिताकर इतिहास बनाना है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी अधिक से अधिक स्थानों पर सभाएं, जनसभाएं करके प्रवीण बतरा जोशी के पक्ष में समर्थन जुटाएंगें। मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि आज समूचे विश्व में भारत जहां मजबूत शक्ति बन रहा है, वहीं देशभर में हरियाणा प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आप अपने वार्ड और अपने जिले का समुचित विकास चाहते हैं तो भाजपा की मेयर प्रत्याशी समेत सभी पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाने का काम करें। वे निगम सदन में पहुंचकर शहर की समस्याओं को दूर करवाएंगें।

फरीदाबाद की हर जरूरत से वाकिफ हूं: प्रवीण बतरा जोशी

मेयर प्रत्याशी प्रवीण बतरा जोशी ने कहा कि फरीदाबाद के हर क्षेत्र को उन्होंने बारीकी से देखा और जाना है। आरडब्ल्यूए की अध्यक्ष होने के नाते वे नगर निगम के क्षेत्र में खामियों, कमियों, जरूरतों से भली-भांति वाकिफ हैं। जनता की आवाज उठाकर उनका समाधान कराना ही उनकी कार्यशैली की प्राथमिकता रही है। वे सभी को यह विश्वास दिलाती हैं कि मेयर के रूप में भी वे फरीदाबाद में हर वह सुविधा उपलब्ध कराएंगी, जिसका हर नागरिक हकदार है। इसमें कोई दोराय नहीं कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके विकास के रथ को गति देने के लिए नगर निगम की मेयर के रूप में सारथी बनकर आगे बढ़ाएंगीं। कार्यक्रम में वार्ड-35 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी सचिन शर्मा, वार्ड-36 से पार्षद प्रत्याशी कुलदीप साहनी भी उपस्थित रहे, उनको भी भी विजयी बनाने की अपील की।

जीत निश्चितअंतर बड़ा करने पर करें काम: वीरभान शर्मा

फरीदाबाद आईएमटी एसोसिएशन के प्रधान वीरभान शर्मा ने कहा कि जोशी परिवार की छवि जनता के बीच में बहुत ही बेहतर है। एक नई तरह का जोश हर वर्ग में आया है। यह नई तरह की उमंग है। यहां अपने आप में हर एक व्यक्ति संस्था के रूप में मौजूद है। उन्होंने कहा कि जीत तो निश्चित है। जीत का अंतर बड़ा हो, इस पर काम करना है।

शहर को कार्यकुशल प्रतिनिधि की जरूरत: बलदेव राज भाटिया

फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व प्रधान बलदेव राज भाटिया ने कहा शहर को एक कार्यकुशल प्रतिनिधि की जरूरत है। उन्हें खुशी है कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रवीण बतरा जोशी को मेयर प्रत्याशी बनाया है। उनके नेतृत्व में फरीदाबाद तरक्की करेगा। हर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान होगा। उद्योगों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए, वे प्रवीण बतरा जोशी के नेतृत्व में उपलब्ध हो सकेंगी।

प्रवीण बतरा जोशी को टिकट देना कार्यकर्ता का सम्मान: एच.के. बतरा

 फरीदाबाद चैंबर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एच.के. बतरा ने कहा कि प्रवीण बतरा जोशी भाजपा की पुरानी और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। वे पिछले कई दशकों से भाजपा के लिए काम कर रही हैं। समाजसेवा के काम कर रही हैं। भाजपा संगठन द्वारा उनको मेयर की टिकट देना एक कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने प्रवीण बतरा जोशी को भारी मतों से जिताने की अपील की।

सर्व समाजसभी क्षेत्रों का होगा विकास: सुरेश चंद

 प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश चंद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार तो काम कर रही है। अब शहर के विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सर्व समाज, सभी क्षेत्रों के लिए कौशिक परिवार पहले भी काम करता रहा है। भविष्य में एक नई जिम्मेदारी के साथ ये अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे। फरीदाबाद को उनसे बहुत उम्मीदें हैं।

प्रवीण बतरा जोशी 5 लाख वोटों से जीतकर रिकॉर्ड बनाएंगी: तरुण गुप्ता

कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट तरुण गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में उद्योग नगरी के रूप में फरीदाबाद काफी अहम स्थान रखता है। यहां के प्रतिनिधि के रूप में प्रवीण बतरा जोशी के रूप में भारतीय जनता पार्टी ने मजबूत प्रत्याशी दी हैं। उन्होंने कहा कि मेयर प्रत्याशी प्रवीण बतरा जोशी जनता के आशीर्वाद से 5 लाख से ज्यादा मतों से जीतकर प्रवीण जोशी मेयर की जीत का रिकॉर्ड बनाएंगी।

विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी: संदीप जोशी

भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद समेत पूरे हरियाणा का समग्र विकास किया है। राज्य सरकार के अलावा केंद्र सरकार के भी अनेक प्रोजेक्ट यहां चल रहे हैं। विकास के लिए जरूरी है कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनाई जाए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के 10 साल के विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से भाजपा सरकार के शासन में हाईवे, एक्सप्रेस-वे का जाल बिछा दिया गया है। हरियाणा में अनेक हाइवे बनाए जा रहे हैं। नॉन स्टॉप विकास की गाड़ी हरियाणा में दौड़ रही है।

फरीदाबाद चैंबर्स एसोसिएशन की ओर से मनमोहन गुप्ता, शिक्षाविद् सुरेश चंद्र, मनोज गुप्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की फरीदाबाद शाखा अध्यक्ष मनोज गर्ग, संतोष गुप्ता, बिल्डर आरएस गांधी, राजकुमार गुप्ता ने प्रवीण बतरा जोशी को समर्थन देने की बात कही।जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, जिला महामंत्री सुरेंद्र जांगड़ा, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष वजीर सिंह डागर, आरपीएस ग्रुप के एमडी सीआर गुप्ता, हीना गु्रप से प्रेम प्रकाश, सुनील गुलाटी, सीए राजीव मंगला, इंद्रजीत चोपड़ा, मार्शल कास्टिंग्स, एमएल शर्मा, ग्लेन एप्लायंसेज, शम्मी कपूर, सुपर स्कूज लिमिटेड, बीआर भाटिया महारानी पेंट्स, हरीश मलिक, एसएस गोसाईं, एचपीएससी, सुनील गुलाटी, कृष्ण कौशिक, सेक्टर-14 आरडब्ल्यूए से दलीप वर्मा, धर्मेंद्र कौशिक, सेक्टर-15 गुरुद्वारा के अध्यक्ष राणा भट्टी, आईएएस परवीन कुमार, आईएएस प्रदीप गोदारा, एस. वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ, सेक्टर-15 मार्केट कल्याण संघ समेत अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।

  • Related Posts

    देश में सबसे बड़ी जीत दिलाने के लिए फरीदाबाद की देवतुल्य जनता का आभार: प्रवीण बत्रा जोशी

    Spread the love

    Spread the love  –सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड गाजियाबाद से भाजपा नेत्री सुनीता दयाल जिन्होंने 287656 वोटों से जीती थी, प्रवीण बत्रा जोशी को 316852 वोटों से मिली जीत  –शीर्ष नेतृत्व के साथ कार्यकर्ताओं और…

    Continue reading
    फरीदाबाद नगर निगम का चुनाव परिणाम

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी प्रवीण जोशी ने जीत हासिल की। फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 1 से मुकेश डागर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टेलीग्राम के माध्यम से धोखाधड़ी करने के 2 मामलों में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    टेलीग्राम के माध्यम से धोखाधड़ी करने के 2 मामलों में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    फर्जी CBI अधिकारी बनकर 22.42 लाख रूपये की ठगी के मामले में साइबर थाना सेंट्रल टीम ने दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

    फर्जी CBI अधिकारी बनकर 22.42 लाख रूपये की ठगी के मामले में साइबर थाना सेंट्रल टीम ने दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

    राष्ट्रीय नारी रत्न अवार्ड 2025 से नवाजी गई समजेविका सुनीता वर्मा

    राष्ट्रीय नारी रत्न अवार्ड 2025 से नवाजी गई समजेविका सुनीता वर्मा

    एक दिवसीय हिन्दी कार्यशाला का  हुआ आयोजन

    एक दिवसीय हिन्दी कार्यशाला का  हुआ आयोजन

    फरीदाबाद प्रशासन ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत गांव कांवरा में किया ग्रामीणों से संवाद

    फरीदाबाद प्रशासन ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत गांव कांवरा में किया ग्रामीणों से संवाद

    यमुना में अवैध खनन की जांच के लिए फील्ड में उतरी विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम

    यमुना में अवैध खनन की जांच के लिए फील्ड में उतरी विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम