मुख्यमंत्री के होडल में प्रस्तावित जनसभा व कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने लिया जायजा

Spread the love


-एसपी और एडीसी के साथ किया हेलीपैड, गौ सेवा धाम अस्पताल व अनाज मंडी का निरीक्षण
-होडल अनाज मंडी में प्रस्तावित जनसभा स्थल निरीक्षण के दौरान होडल के विधायक हरेंद्र सिंह रहे मौजूद
-उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाएं और प्रबंध करने के निर्देश दिए।
-उपमंडल होडल में 30 अप्रैल को प्रस्तावित है मुख्यमंत्री की जनसभा सहित उद्घाटन  कार्यक्रम


पलवल, 28 अप्रैल।
 प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के बुधवार 30 अप्रैल को जिला पलवल के उपमंडल होडल में प्रस्तावित कार्यक्रम व होडल अनाज मंडी में जनसभा के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला व एडीसी अखिल पिलानी ने सोमवार को जिला के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हेलीपैड सहित होडल स्थित गौ सेवा धाम अस्पताल और होडल अनाज मंडी का दौरा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य प्रबंधों को निरीक्षण किया। होडल अनाज मंडी के निरीक्षण के दौरान होडल के विधायक हरेंद्र सिंह भी साथ रहे।
होडल स्थित अनाज मंडी में प्रस्तावित जनसभा स्थल के निरीक्षण के दौरान विधायक हरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की जनसभा में भारी संख्या में लोग शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। वह स्वयं मौके पर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। इस जनसभा के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन सहित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि मुख्यमंत्री के 30 अप्रैल को होडल के गौ सेवा धाम में उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम सहित होडल स्थित अनाज मंडी में जनसभा प्रस्तावित है। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं और प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने हेलीपैड और कार्यक्रम व जनसभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों और पहलुओं पर बारीकी से जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के हेलीपैड स्थल से लेकर विभिन्न कार्यक्रम व जनसभा स्थल पर कड़ी सुरक्षा व मजबूत बैरिकेडिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्धारित समय से पूर्व सभी आवश्यक इंतजाम और प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एमडी पलवल शुगर मिल विकास यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जन-जन तक तक गीता का शाश्वत उपदेश और संदेश पहुंचाने में कामयाब रहा गीता जयंती महोत्सव

    Spread the love

    Spread the love -पलवल में चार दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का हुआ पारितोषिक वितरण के साथ हुआ भव्य समापन -गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन वैश्विक गीता पाठ…

    Continue reading
    गीता नगर शोभा यात्रा ने जन-जन को दिया सर्वधर्म सद्भाव और ’वसुधैव कुटुम्बकम्’ संदेश दिया

    Spread the love

    Spread the love-पलवल में निकाली गई श्रीमद्भगवद् पर आधारित भव्य नगर शोभा यात्रा, बृज नगरी पलवल हुई गीतामय -एसडीएम ज्योति ने नगर शोभा यात्रा को दिखाई झंडी -नगर शोभा यात्रा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव