पुलिस उपायुक्त NIT ने गांव सीकरी का किया दौरा, लोगों की सुनी समस्या, दिया निपटारे का आश्वासन

Spread the love

फरीदाबाद को नशा मुक्त बनाने में करें पुलिस का सहयोग- कुलदीप सिंह, पुलिस उपायुक्त NIT

फरीदाबाद– आज पुलिस उपायुक्त NIT कुलदीप सिंह ने सीकरी गांव का दौरा किया है। सीकरी गांव के पंचायत भवन में लोगों के बीच में उनकी समस्याएं सुनी व लोगों की समस्याओं का उसी समय समाधान किया। ग्रामीणों ने यातायात समस्या बारे अवगत गया जिसका निदान करने के लिए उपस्थित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही छुट्टी के समय स्कूलों के पास गस्त करने बारे भी पुलिसकर्मियों निर्देशित किया गया।

उन्होंने गांव में आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाने पर बल दिया । गांव में नशामुक्ति अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया व नशे से होने वाले नुकसान बारे विस्तार से समझाया और वहां पर उपस्थित महिला, पुरूष व बच्चों को समझाया कि नशा कैसे उनके व उनके परिवार के लोगों के जीवन को प्रभावित कर सकता है । सभी को जीवन में नशा न करने की शपथ भी दिलवाई गई । नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना देने के लिये हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हैल्प लाईन नंबर 90508-91508 व पुलिस कंट्रोल रूम नं. 999915000 पर सूचित करे, सूचना देने वाले का विवरण गुप्त रखा जायेगा ।

बच्चों को खेल के महत्व के बारे में भी बतलाया गया कि खेल उनके शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास में मदद करते हैं । इसलिये सभी अभिभावकों को बच्चों को खेल के लिये प्रोत्साहित करना चाहिये।

लोगों को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई । लोगों को साइबर ठगों द्वारा ठगी के नये-नये तरीकों से अवगत कराया और लोगों से साईबर ठगी से बचने के तरीके भी बतलाये गये ।

महिलाओं को महिला विरूद्ध अपराध के बारे में जागृत किया गया । किसी भी प्रकार की सहायता के डायल 112 हेल्पलाइन नंबर बतलाया।

  • Related Posts

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    Spread the love

    Spread the love पूर्व सांसद भड़ाना ने गांव बड़ौली में तोडफ़ोड़ के विरोध में चल रहे धरने को दिया समर्थन फरीदाबाद, 14 दिसम्बर। फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना…

    Continue reading
    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    Spread the love

    Spread the love सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन   फरीदाबाद | सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समापन हो गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल