भाजपा राज में फरीदाबाद हुआ बदहाल: लता रानी गुर्जर

Spread the love

कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार ने किया एक दर्जन चुनावी सभाओं को संबोधित

फरीदाबाद, 22 फरवरी। कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार श्रीमती लता रानी गुर्जर ने आज अपने चुनावी अभियान के तहत एक दर्जन से अधिक चुनावी नुक्कड सभाओं को संबोधित कर लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान मुजेडी, चंदावली, भांखरी, अनखीर व राजीव नगर सहित कई इलाकों में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर भी लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने
आयोजित स्वागत समारोहों में भी जोरदार स्वागत कर अपने खुले समर्थन का ऐलान किया गया।
चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी श्रीमती लता रानी गुर्जर ने कहा कि भाजपा ने फरीदाबाद को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया है। आज महिला, युवा, कर्मचारी, किसान, व्यापारी व हर वर्ग अपने-आपको ठगा सा महशूस कर रहा है। उन्होंंने कहा कि देश-प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तो हमने विकास पर फोकस रखा वहीं युवाओं को रोजगार दिया और गरीबी को ध्यान में रखकर हर वर्ग के लोगों के हितार्थ कार्य किए, रेनीवेल योजना के तहत शहर में मीेठ व स्वच्छ पीने के पानी की व्यवस्था की, बेहतर सडकों का जाल बिछाकर औद्योगिक नगर को विश्व में अच्छी पहचान दी मगर भाजपा ने दी तो सिर्फ बेरोजगारी, मंहगाई व भ्रष्टाचार जिससे आज हर वर्ग त्राही-त्राही कर रहा है। फरीदाबाद की पहचान आज नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार के रूप में होती है। उन्होंने कहा कि आज कॉलोनियां हो या सेक्टर सभी जगह सभी जगह बदहाली दिख रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जिस प्रकार से लोगों का उत्साह दिखाई दे रहा है उससे साफ संकेत हैं कि इस बार नगर निगम में भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह इस जोश और उत्साह को बनाए रखें और आने वाली 2मार्च को कांग्रेस पार्टी के हाथ के निशान पर मोहर लगाकर फरीदाबाद के विकास के द्वार खोंल दें।
इस अवसर पर  युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रिंकू चंदीला ने भी कई वार्डों का दौरान अपने संबोधन में कहा कि भाजपा राज के भ्रष्टाचार का जावाब देने का सही वक्त अब आ गया है, इसलिए लोकतंत्र के इस महापर्व पर भाजपा के भ्रष्टाचार व लूट का अंत करने के लिए कांग्रेस की मेयर व पार्षद प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाएं।

  • Related Posts

    भाजपा ईवीएम में गड़बड़ी, वोटों में हेराफेरी और बैटरी से छेड़छाड़ कर सरकार चोरी कर रही: राव नरेन्द्र

    Spread the love

    Spread the love बिहार चुनाव में मतदाताओं को दिया गया प्रलोभन, महिलाओं के खाते में 10-10 हजार की भेजी गई राशि, ट्रेन में मुफ्त यात्रा चुनाव आयोग भाजपा की बी-टीम,…

    Continue reading
    बिहार में गुंडाराज को नकारा, विकास को चुना: राजेश नागर

    Spread the love

    Spread the love  -मंत्री राजेश नागर के घर पर ढोल नगाड़ों और लड्डुओं के साथ हुआ बिहार जीत का स्वागत फरीदाबाद। बिहार चुनाव में एनडीए की बंपर जीत पर मंत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन