फरीदाबाद स्कॉर्चर्स ने 136 रनों से साइक्लोन क्रिकेट क्लब को हराया

Spread the love

फरीदाबाद।  आलमपुर गांव स्थित ब्लू बर्ड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए प्रथम ब्लू बर्ड कप के पहले मुकाबले में स्कॉर्चर्स ने साइक्लोन क्रिकेट क्लब को 136 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉर्चर्स ने 6 विकेट खोकर 244 रन बनाए। आर्यन सिंह ने मात्र 22 गेंदों में 70 रन (4 चौके, 7 छक्के) की विस्फोटक पारी खेली। वैभव चुग ने 21 गेंदों पर 38 रन बनाए। साइक्लोन क्रिकेट क्लब के लिए विनोद कुमार ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए साइक्लोन क्रिकेट क्लब की टीम 108 रन पर ऑलआउट हो गई। अक्ष ने 42 गेंदों में 36 रन,गोरखा ने 12 गेंदों पर 19 रन  जोड़े। स्कॉर्चर्स के गेंदबाजों में विपुल ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए।
सैमी ने 4 ओवर में 1 मेडन डालते हुए सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए। फरीदाबाद स्कॉर्चर्स ने 136 रन से शानदार जीत दर्ज की।

एक अन्ये मुकाबले में स्काईफोर्स क्रिकेट क्लब और एचसीसी आमने सामने थे। यह मुकाबला एचसीसी ने 37 रनों से जीता मुकाबला। टॉस जीतकर स्काईफोर्स क्रिकेट क्लब ने पहले फील्डिंग चुनी। एचसीसी ने 18.2 ओवर में 200 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। मनु भदाना ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 33 गेंदों में 73 रन (3 चौके, 7 छक्के) जड़े, जबकि तरुण सेठी ने 16 गेंदों में 34 रन (3 चौके, 3 छक्के) बनाए। स्काईफोर्स क्रिकेट क्लब की ओर से मंजीत ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट और अमित कौशिक ने 2.2 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्काईफोर्स क्रिकेट क्लब की टीम 163 रन ही बना पाई और एचसीसी ने 37 रनों से यह मैच जीत लिया। करमबीर करहाना ने 37 गेंदों में 50 रन (5 चौके, 1 छक्का) बनाए।

  • Related Posts

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    Spread the love

    Spread the love  किसानों के घर तोड़ने नहीं देंगे- सुमित गौड़   फरीदाबाद | फरीदाबाद, बड़ोली और प्रहलादपुर गांवों में किसानों के घर तोड़े जाने और प्रशासनिक दमन के खिलाफ…

    Continue reading
    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद, 9 दिसंबर |  डॉ. सुखान्त मजुमदार, केंद्रीय राज्य मंत्री (शिक्षा), भारत सरकार ने देशभर के सभी फाइनलिस्टों को वर्चुअली संबोधित करते हुए युवाओं को भारत के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव