क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की कार्रवाई, 824 ग्राम गांजा बरामद

 

फरीदाबाद | नशा तस्करी के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने गांजा बेचने के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के कब्जे से कुल 824 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 14 सितंबर को गुलशन पांडे (30) निवासी पलवल को सेक्टर-56 क्षेत्र से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 560 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

एक अन्य मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की ही टीम ने अभिषेक (26) वासी हंसा कॉलोनी कुरेशीपुर फरीदाबाद को सेक्टर-56 से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 260 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। फरीदाबाद पुलिस का नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)