पत्रकार पूजा तिवारी मामला : पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार बरी

Spread the love

फरीदाबाद 7 मार्च |   इंदौर की रहने वाली चर्चित पत्रकार पूजा तिवारी (27) के आत्महत्या मामले में 9 साल बाद फैसला आया। अडिशनल सेशन जज एसके शर्मा की कोर्ट ने बुधवार को आरोपी हरियाणा पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार को बरी कर दिया। एफआईआर और पूजा तिवारी के स्यूसाइड नोट में आरोपी का नाम न होने व क्राइम सीन रिक्रिएट में आरोपी की भूमिका नहीं मिलने की वजह से यह फैसला सुनाया गया। अमित कुमार के वकील ने बहस के दौरान इन्हीं दलीलों को कोर्ट के सामने रखा था। वहीं, दूसरी ओर मृतका के पिता रवि तिवारी का कहना है कि केस को इतने लंबे समय तक लटकाया गया। उनकी बेटी को न्याय नहीं मिला।

वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल  भारद्वाज, एडवोकेट दीपक, पालीवाल एडवोकेट, विकल्प मिश्रा, केस के दौरान एडवोकेट दुष्यंत शर्मा एवं एडवोकेट प्रिया का भी सहयोग रहा उपस्थित अधिवक्ताओं ने बताया कि पत्रकार पूजा तिवारी का हम लोगों के बीच से यूं चले जाना हम सबके लिए दुखद बात है और दोषियों के ऊपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए इंस्पेक्टर अमित कुमार का नाम   एफआईआर में नहीं है और न ही सुसाइड नोट में था उसके बावजूद मनगढ़ंत कहानी बना करके अमित कुमार को आरोपित किया गया जो न्यायालय में हमने सिद्ध भी किया है एक सवाल के जवाब में एडवोकेट अनिल भारद्वाज ने बताया कि पत्रकार पूजा तिवारी ने डॉक्टरों के खिलाफ स्ट्रिंग ऑपरेशन किया था, उसे न दिखाने का प्रेशर था। जबकि वह पहले ही उस खबर को ऑन एयर कर चुकी थी। ऑन एयर होने के बाद उस पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाकर केस दर्ज करा दिया गया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। पूजा ने अपने स्यूसाइड नोट में भी अपने खिलाफ दर्ज केस का जिक्र किया था। इन्हीं तमाम तथ्यों को ध्यान में रखते हुए कोर्ट के सामने अपने तर्क प्रस्तुत किए। एडवोकेट अनिल भारद्वाज ने बताया कि यह हाई प्रोफाइल केस था मृतका के पिता द्वारा दर्ज की गई शिकायत में आरोपी थे और पीडि़ता द्वारा अपने सुसाइड नोट में  आत्महत्या करने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था केस दौरान दो अलग-अलग एफएसएल रिपोर्ट द्वारा सुसाइड नोट के वास्तविकता की पुष्टि की गई द्यहमने इस केस में दौरान ट्रायल,माननीय न्यायालय से एफ.आई.आर. मे नामजद अभियुक्तों व चार्जशीट के खाना नंबर दो मे नामजद डॉ. धवल, डॉ. अनिल गोयल, डॉ. अर्चना गोयल एवं अभियुक्तग़णो के ऊपर भी मुकदमा चलाने का निवेदन किया था पर वादी पक्ष ने इसका विरोध किया था जबकि वादी पक्ष के बयान, एफ. आई. आर.व मृतका के सुसाइड नोट के अनुसार  सीधे-सीधे आरोप उपरोक्त अभियुक्तगणो के विरुद्ध थे।

आरोपित अमित कुमार के खिलाफ कोई भी अपराध साबित करने के लिए  ठोस सबूत नहीं पेश कर सके द्य मुकदमे में पाया गया कि इंस्पेक्टर अमित को बिना किसी आधार के गिरफ्तार किया गया था  कोर्ट ने आरोपी इंस्पेक्टर अमित कुमार को आरोपों से बरी कर दिया।

  • Related Posts

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    Spread the love

    Spread the loveफरीदाबाद। विद्युत मंत्रालय के निर्देश पर आरईसी लिमिटेड द्वारा भारत मंडपम में विद्युत वितरण क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) टेक्नोलॉजी के उपयोग पर केंद्रित…

    Continue reading
    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    Spread the love

    Spread the love विद्या भारती हरियाणा अध्यक्ष डॉ देव प्रसाद भारद्वाज ने जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य से लिया मार्गदर्शन फरीदाबाद। आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे विशेष आयोजनों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा