मेले में छोटी-बड़ी चौपाल पर नजर आ रही है दुनिया की सांस्कृतिक झलक

Spread the love

सूरजकुंड (फरीदाबाद), 15 फरवरी। 38 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला में बनी छोटी-बड़ी चौपाल पर देश-विदेश के विख्यात कलाकार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यटकों का मनोरंजन कर रहे हैं। मेले में दुनिया की सांस्कृतिक झलक एक मंच पर नजर आने से अनेकता में एकता का संदेश देखने को मिल रहा है। शनिवार को बिम्सटेक संगठन के देश बांग्लादेश, नेपाल और अफ्रीकी देशों के कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में अपने देशों की समृद्ध संस्कृतिऔर विरासत को नृत्य, गायन तथा वादन के माध्यम से प्रदर्शित किया। इन प्रस्तुतियों को देखने के लिए दर्शकों का उत्साह देखते बन रहा है।
पर्यटन निगम के साथ ही कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की ओर से मुख्य चौपाल पर आयोजित कार्यक्रम में बांग्लादेश के लोक कलाकारों ने अपने देश के पारंपरिक नयाना नृत्य और सांप खेला नृत्य की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने सांप खेला नृत्य के माध्यम से इंसान और जानवरों के बीच के संबंध को दर्शाया। वहीं फसल के पक कर तैयार होने पर खुशी का इजहार करने पर किया जाने वाला नृत्य नयाना की बेहतरीन प्रस्तुति रही। इसके अलावा मेडागास्कर देश के कलाकारों ने प्रसिद्ध गीत अंडओ-अंडओ और उनके देश के लोगों, खानपान और संस्कृति पर आधारित पारंपरिक लोकगीत पर सामूहिक नृत्य और वादन के साथ प्रस्तुति दी। वहीं अफ्रीकी देश केप वर्डे के कलाकारों ने यूरोपीय और अफ्रीकी संस्कृतियों पर आधारित लोकगीत व नृत्य की प्रस्तुतियों से पर्यटकों का मनोरंजन किया। नेपाल, जिम्बावे, नाइजिरिया, इवास्तिनी, साउथ सूडान, मालावी, टोगो, युगांडा सहित अन्य देशों ने भी अपनी संस्कृति पर आधारित शानदार प्रस्तुतियां दी। वहीं इस बार मेले के थीम स्टेट ओडिशा के लोक कलाकारों ने उनके प्रसिद्ध एवं पारंपरिक नृत्य संबलपुरी की प्रस्तुति से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। थीम स्टेट मध्य प्रदेश के लोक कलाकारों की प्रस्तुति भी काफी शानदार रही।
छोटी चौपाल पर छा रहा हरियाणवी कलाकारों का जलवा :
हरियाणा के सांगी कलाकार प्रदीप राय और उनकी टीम द्वारा हीरामल जमाल सांग का मंचन कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। कलाकार प्रदीप राय ने हरियाणवी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं काजल एंड गु्रप ने हरियाणवी गीतों पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति से मंच पर धमाल मचाया। इनके अलावा स्कूली विद्यार्थियों द्वारा भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर जारी रहा।
बता दें कि सूरजकुंड मेला परिसर की छोटी चौपाल पर पर्यटन निगम, कला एवं संस्कृति कार्य विभाग तथा हरियाणा कला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस चौपाल पर 23 फरवरी तक हर दिन प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

  • Related Posts

    हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश-प्रदेश का नाम कर रहे हैं रोशन : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

    Spread the love

    Spread the love -पहलवान कुश्ती में मेडल जीतकर विदेशी धरती पर लहरा रहे तिरंगा -सीताराम अखाड़ा में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे खेल मंत्री गौरव गौतम, खिलाडिय़ों…

    Continue reading
    महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती का राज्य स्तरीय समारोह 13 जुलाई को भिवानी में होगा आयोजित: रणवीर गंगवा

    Spread the love

    Spread the love  – फरीदाबाद में कार्यक्रम का निमंत्रण देने पहुंचे हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा   फरीदाबाद, 30 जून। हरियाणा सरकार द्वारा संत महापुरुषों की गौरवगाथा को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे: एकॉर्ड अस्पताल में डॉक्टरों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

    राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे: एकॉर्ड अस्पताल में डॉक्टरों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

    नींद में सोई भाजपा सरकार के कारण प्रदेश की व्यवस्था फेल – दिग्विजय चौटाला

    नींद में सोई भाजपा सरकार के कारण प्रदेश की व्यवस्था फेल – दिग्विजय चौटाला

    हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश-प्रदेश का नाम कर रहे हैं रोशन : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

    हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश-प्रदेश का नाम कर रहे हैं रोशन : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

    रक्तदान लोगों की जान बचाने का काम करता है : एडीजीपी आलोक मित्तल

    रक्तदान लोगों की जान बचाने का काम करता है : एडीजीपी आलोक मित्तल

    महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती का राज्य स्तरीय समारोह 13 जुलाई को भिवानी में होगा आयोजित: रणवीर गंगवा

    महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती का राज्य स्तरीय समारोह 13 जुलाई को भिवानी में होगा आयोजित: रणवीर गंगवा

    धरती को स्वच्छ बनाने के लिए सभी को वृक्ष लगाने चाहिए – राजेश नागर

    धरती को स्वच्छ बनाने के लिए सभी को वृक्ष लगाने चाहिए – राजेश नागर