लुप्त होती मूर्तिकला का विकास कर रहा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग

Spread the love

आर्ट एंड कल्चरल गैलरी में मूर्ति शिल्पकारों की स्पर्धा शुरू
-21 फरवरी तक चलने वाली मूर्ति शिल्प स्पर्धा में भाग ले रहे 20 प्रतिभागी

सूरजकुंड (फरीदाबाद), 15 फरवरी। 38 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला परिसर में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग तथा पर्यटन विभाग हरियाणा द्वारा देश-विदेश के शिल्प  कलाकारों को बेहतर मंच प्रदान किया जा रहा है। अलग-अलग कलाओं में निपुण शिल्पकार अपने हुनर से पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। इन्हीं कलाओं में से एक मूर्ति कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कला एवं संस्कृति कार्य विभाग के तत्वावधान में  शनिवार से मेला परिसर स्थित आर्ट एंड कल्चरल गैलरी में मूर्तिशिल्प स्पर्धा शुरू हो गई है जोकि 21 फरवरी तक जारी रहेगी।
कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के महानिदेशक के.एम. पांडूरंग के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त निदेशक विवेक कालिया के निर्देशन में मेला परिसर की आर्ट एंड कल्चरल गैलरी में मूर्ति शिल्पकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। विभाग के कला अधिकारी (मूर्तिकला) ह्रदय कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस स्पर्धा में 20 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जोकि प्रतिदिन 10 से 12 घंटे तक कार्य कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता का परिणाम 21 फरवरी को निकाला जाएगा।
कला अधिकारी ने आगे बताया कि हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग लुप्त होती मूर्तिकला को पुनर्जीवित कर रहा है। आर्ट एंड कल्चरल गैलरी में आयोजित की जा रही इस स्पर्धा में भाग ले रहे प्रतिभागी मूर्तिकला की बारीकियों को सीखेंगे। वहीं यह स्पर्धा इन प्रतिभागियों के लिए भविष्य में काफी कारगर साबित होगी। उन्होंने बताया कि यह रिपॉसे (धातु चिताई) से संबंधित मूर्तिशिल्प प्रतियोगिता हरियाणा के युवा कलाकारों को आगे बढ़ने का अवसर देगी। मूर्तिशिल्प की इस स्पर्धा को देखने के लिए पर्यटक भी काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस स्पर्धा में प्रशिक्षक के तौर पर मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद फारूक और याकूब भाग ले रहे युवाओं का मार्गदर्शन व प्रशिक्षित करने का कार्य करेंगे।

  • Related Posts

    नागरिकों में खादी के प्रति बढ़ा क्रेज, सूरजकुंड दीवाली मेला में जमकर खरीद रहे खादी के कपड़ें और उत्पाद

    Spread the love

    Spread the love  – सरकार और हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ‘खादी’ को पुरानी पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत – हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से सूरजकुंड…

    Continue reading
    हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जीवंत लोक परंपराओं को देश-दुनिया में पहचान दिलाने का काम कर रहे लोक कलाकार

    Spread the love

    Spread the love  – सूरजकुंड में दीपावली मेला में लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं लोक कलाकार – हरियाणा कला एवं संस्कृति विभाग लोक कलाओं को जीवंत रखने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव