फरीदाबाद पुलिस का सराहनीय कार्य, सूरजकुंड मेले में विदेशी हस्तशिल्पकार को ढूंढकर लौटाया पर्स

Spread the love

फरीदाबाद | सूरजकुंड मेले में तैनात पुलिस कर्मियों ने एक सराहनीय कार्य किया है, उज्बेकिस्तान निवासी एक हस्तशिल्पकार का खोया पर्स पुलिस की टीम उन्हें ढूढ़कर वापस किया है। इसके बाद उनके द्वारा पुलिस के कार्य को सराहा है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बतलाया कि मेला के खोया-पाया केंद्र पर तैनात एएसआई जितेन्द्र आसपास गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक लावारिश पर्स देखा। उन्होंने आसपास घूम रहे सैलानियों से बात की, लेकिन किसी ने भी पर्स पर अपना हक नहीं जताया।

इसके बाद वह पर्स लेकर खोया-पाया सेंटर पर लेकर पहुंचे। जहां पर महिला पुलिस कर्मी हवलदार शिप्ला और कविता ने पर्स को खोलकर जांच की। उसमें पासपोर्ट, वीजा व करीब 80 हजार रुपये मिले। इसके बाद पासपोर्ट के आधार पर पर्स के मालिक की पहचान की गई। पर्स जिनका खोया था उनकी पहचान उज्बेकिस्तान निवासी सादोकट के रूप में हुई वह मेले में अपनी हस्तशिप्ल की कला का प्रदर्शित करने आई हैं। पुलिस उन्हें ढूढ़कर पर्स लौटाया। खास बात यह थी कि उन्हें पता ही नहीं था कि उन्होंने कहीं पर्स को छोड़ दिया। पर्स मिलने के बाद उन्होंने पुलिस के कार्य को सराहा।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता कुमारी ने राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फरीदाबाद का नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन