समूह गायन प्रतियोगिता में होली चाइल्ड पब्लिक और वृंदा इंटरनेशनल स्कूल की टीमें रहीं अव्वल

Spread the love

-सूरजकुंड मेला की नाट्यशाला में हुआ समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन

सूरजकुंड (फरीदाबाद), 15 फरवरी। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला परिसर में स्थित नाट्यशाला में शनिवार को समूह गायन की जूनियर और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के कुल 218 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
हरियाणा के पर्यटन निगम और शिक्षा विभाग की ओर से मेला परिसर स्थित नाट्यशाला में हर रोज विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा रही हैं। शनिवार को आयोजित समूह गायन प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की टीमों ने शानदार प्रस्तुतियां दी।
समूह गायन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम, आइडल पब्लिक स्कूल की टीम ने द्वितीय और सैंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में वृंदा इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने प्रथम, आइडल पब्लिक स्कूल की टीम ने द्वितीय और सैंट जॉन स्कूल की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    Spread the love

    Spread the love  गुर्जर समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास – दीपेन्द्र हुड्डा गुर्जर समाज ने कृषि क्षेत्र से लेकर देश की सीमाओं की रक्षा तक अनेकों कुर्बानियाँ दी – दीपेन्द्र हुड्डा   फरीदाबाद,…

    Continue reading
    नागरिकों में खादी के प्रति बढ़ा क्रेज, सूरजकुंड दीवाली मेला में जमकर खरीद रहे खादी के कपड़ें और उत्पाद

    Spread the love

    Spread the love  – सरकार और हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ‘खादी’ को पुरानी पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत – हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से सूरजकुंड…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    श्री रामकथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों ने लगाये जय श्रीराम के जयकारे

    श्री रामकथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों ने लगाये जय श्रीराम के जयकारे