नशा उपलब्ध करवाने और बेचने वालआरोपियों को किया गिरफ्तार

Spread the love

फरीदाबाद| पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ और फरीदाबाद को नशा मुक्त बनाने के लिए दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने नशा तस्करी के मामले में 3 आरोपी मोहन, नगीना व भोला मियॉ को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया के 13 फरवरी को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से आरोपी मोहन और नगीना द्वारा गांजा लेकर आने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहन और नगीना वासी मोतीहारी, बिहार हाल गणेश नगर, दिल्ली को सेक्टर-37, पल्ला रोड़ से 27.260 kg गांजा सहित काबू किया गया। जिस पर आरोपियों के विरुद्ध थाना सराय ख्वाजा में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

आरापियों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों दिल्ली में ऑटो चलाते है तथा भोला मियां वासी गोपालगंज बिहार के लिए काम करते हैं, 13 फरवरी को भोला मियां गोपालगंज बिहार से गांजा लेकर आया था, जिसने गांजा बेचने के लिए उनको दिया था। वे गांजा बेचने उपरांत पैसे लेकर भोला मियां को दे देते। जिन्होंने पूछताछ में यह भी बतलाया कि DND Toll के पास भोला मियां द्वारा माल बेचने के पैसे लेने के लिए उनका इंतजार कर रहा है।

मामले में आगे कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम ने आरोपी भोला मियां वासी गोपालगंज को DND Toll के पास से गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में बतलाया कि बिहार से गांजा लेकर आया था।

अपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर सामने आया है कि आरोपी भोला पर नशा तस्करी का मामला उ.प्र. में भी दर्ज है। आरोपी भोला मियां व नगीना को पूछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

  • Related Posts

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साइबर थाना NIT की टीम ने लिंक भेज फोन हैक करके खाता से…

    Continue reading
    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस, अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने साइबर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव