बकेट चैलेंज के साथ लोगों को जोड़ नशे के विरुद्ध किया जागरूक

Spread the love

नशे जैसी बुराई को जीवन से बाहर करने का प्रतीक है बकेट चैलेंज- डॉ अशोक कुमार

फरीदाबाद। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह, भापुसे, के दिशानिर्देशों से आज हरियाणा में बकेट चैलेंज के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए निरंतर प्रेरित किया जा रहा है। ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा, भापुसे और पुलिस अधीक्षक श्रीमती पंखुड़ी कुमार के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सोशल मीडिया के माध्यम से भी जन जन तक पहुँच रहा है। युवा, खिलाड़ी, समाज के प्रतिष्ठित लोग और सामान्य जन इस आंदोलन में सहभागिता कर अपने को गौरवान्वित अनुभव कर रहे है। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो द्वारा गाँव गाँव और शहर शहर में नशे के विरुद्ध एक बड़ा आंदोलन छेड़ा गया है। इस कड़ी में आज हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो द्वारा बकेट चैलेंज के साथ जन जन को जोड़ा जा रहा है ताकि यह एक आंदोलन के रूप में लोगों के मस्तिष्क और आत्मा में आत्मसात होकर नशा मुक्त भारत के स्वप्न को साकार कर सके। उच्चाधिकारियों के आदेश से आज फरीदाबाद में यह कार्यक्रम हुए जिसमें सामान्य लोगों को इस अभियान से जोड़ा गया। ब्यूरो के जागरूकता कार्य्रकनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में आज का कार्य्रक्रम हुआ। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने नशे के विरुद्ध जागरूक करते हुए कहा कि यदि नशा मनुष्य के लिए तनिक भी अच्छा होता तो सबसे पहले माँ अपने बच्चे को देती। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई इस बात का साक्ष्य है कि 2023 में 3823 अभियोग अंकित कर 5918 से अधिक अपराधियों को कारागार तक पहुँचाया गया है तो वर्ष 2024 में 3330 अभियोग अंकित कर 5201 नशा तस्करों को कारागार का मार्ग दिखाया है। इसके साथ कोई नया व्यक्ति इस नशे की दलदल में न फंसे इसके लिए भी अलग से व्यवस्था की गयी है और वह है नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम, नून लौटा के माध्यम से शपथ, बकेट चैलेंज, राम गुरुकुल गमन मंचन आदि। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि कोई भी व्यक्ति हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9050891508 पर अथवा 1933 पर अथवा MANAS पर नशे के विरुद्ध गुप्त सूचनाएं दे सकते हैं।

  • Related Posts

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    Spread the love

    Spread the love पूर्व सांसद भड़ाना ने गांव बड़ौली में तोडफ़ोड़ के विरोध में चल रहे धरने को दिया समर्थन फरीदाबाद, 14 दिसम्बर। फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना…

    Continue reading
    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    Spread the love

    Spread the love सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन   फरीदाबाद | सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समापन हो गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल