भारत विकास परिषद्, नारायण शाखा के अध्यक्ष बने प्रमोद वर्मा

Spread the love

फरीदाबाद। भारत विकास परिषद्, नारायण शाखा की कार्यकारिणी बैठक रचनाशाला स्टूडियो, 415, भूमिगत, सेक्टर 37, फरीदाबाद में संपन्न हुई, जिसमें 30 प्रतिशत से अधिक सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय महिला संयोजिका श्रीमती विनीता गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। इस बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी टीम का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, सचिव श्रीमती रचना गोयल,कोषाध्यक्ष लोकेश शर्मा (लक्की),महिला प्रमुख श्रीमती रुचि सक्सेना को बनाया गया। बैठक में मौजूद सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान प्रमोद वर्मा ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और उन्हें विश्वास दिलाया की वह उनकी आशाओं पर पूरी तरह खरा उतरेगें। उन्होनें कहा कि सभी सम्मानित सदस्यों ने उनपर जो आस्था व्यक्त की है उसे कभी टूटने नहीं देगें और सभी पदाधिकारियों की सहमति से फैसले लेगें। नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने भारत विकास परिषद् के बैनर तले नारायण शाखा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राकेश जैन,दिनेश शर्मा व पुत्र,रोहतास राजरीवाल, पंकज सक्सेना,निखिल गर्ग, देवेंद्र अग्रवाल,अतुल गोयल, श्रीमती रचना गोयल, लोकेश शर्मा,श्रीमती मेघना श्रीवास्तव, श्रीमती अनुभा रेड्डी, रमेश गोयल, श्रीमती रूचि सक्सेना और देवेंद्र अग्रवाल व अन्य सम्माननीय सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। श्रीराम मंदिर तालाब वाली गली ओल्ड फरीदाबाद में होने वाली 22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन