आबकारी एवं कराधान विभाग, हरियाणा की ओर से जीएसटी एमनेस्टी योजना के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए समीक्षा बैठक आयोजित

Spread the love

फरीदाबाद, 24 फरवरी। आबकारी एवं कराधान आयुक्त, हरियाणा विनय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर-12 फरीदाबाद स्थित आबकारी एवं कराधान कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, संयुक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त जेईटीसी, उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त डीईटीसी, आबकारी एवं कराधान अधिकारी ईटीओ तथा सहायक आबकारी एवं कराधान अधिकारियों एईटीओ ने भाग लिया।

बैठक में आबकारी एवं कराधान आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने जीएसटी एमनेस्टी योजना के महत्व पर बल दिया, जिसे केंद्र सरकार द्वारा घोषित किया गया है और हरियाणा सरकार की अधिसूचना के तहत लागू किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र करदाताओं तक इस योजना की जानकारी पहुंचे और वे इसका अधिकतम लाभ उठा सकें।

योजना की मुख्य विशेषताएं:

-जुर्माना एवं ब्याज में छूट:

योजना के तहत पात्र करदाताओं को बकाया कर पर ब्याज और जुर्माने में राहत दी जाएगी, जिससे उनकी कुल देयता में कमी आएगी।

-पात्रता:
यह योजना उन करदाताओं के लिए लागू होगी, जिन पर वित्त वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 के लिए हरियाणा जीएसटी अधिनियम-2017 की धारा-73 के तहत बकाया कर देनदारी है।

इसके अतिरिक्त, बैठक में कर चोरी रोकने और राजस्व रिसाव पर नियंत्रण हेतु कर प्रवर्तन तंत्र को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निगरानी तंत्र को प्रभावी बनाएं और किसी भी प्रकार की अनियमितता के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें, जिससे सरकारी राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता कुमारी ने राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फरीदाबाद का नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन