संगठन मजबूती पर जेजेपी का फोकस, जिला अध्यक्षों सहित मुख्य पदाधिकारियों की जल्द होगी घोषणा

Spread the love

 

 

भाजपा सरकार से हर वर्ग दुखीहरियाणा में चौधरी देवीलाल की सोच दोबारा लाने के लिए जेजेपी बनेगी मजबूत विकल्प – अजय चौटाला

 जेजेपी ने की पहलगाम हमले की कड़ी निंदाआतंकवाद पर कड़ा प्रहार करने की उठाई मांग

 हरियाणा के आपदा पीड़ित किसानों को जल्द उचित मुआवजा दे राज्य सरकार – अजय सिंह चौटाला

 

चंडीगढ़26 अप्रैल। जननायक जनता पार्टी ने संगठन मजबूती पर फोकस करते हुए संगठन नवनिर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाई है। जल्द ही जेजेपी मुख्य पदाधिकारियों और सभी जिलों में जिला अध्यक्षों की घोषणा करेगी। शनिवार को झज्जर में जेजेपी की एक प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटालापूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने संगठन नवनिर्माण के लिए बनाए सभी जिला प्रभारियों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा करके फीडबैक लिया। बैठक में जेजेपी ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और केंद्र सरकार से आतंकवाद पर कड़ा प्रहार करने की मांग की। साथ ही जेजेपी ने हरियाणा में बरसातओलावृष्टिआगजनी से पीड़ित किसानों को जल्द उचित मुआवजा देने की मांग राज्य सरकार से की।

 

बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जेजेपी अपने मेहनती साथियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपेगी और नवनियुक्त पदाधिकारी फील्ड में उतरकर संगठन मजबूती के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि गांवों और शहरों में चौधरी देवीलाल की सोच से जुड़े सभी लोगोंसंगठन के पुराने साथियों और नए लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। अजय चौटाला ने कहा कि युवाओं की नई ऊर्जा और वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के सहयोग से जेजेपी प्रत्येक क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाएगी और मजबूती के साथ प्रदेश की जनता की आवाज उठाएगी।

 

डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जेजेपी ही एकमात्र ऐसा विकल्प है जो चौधरी देवीलाल की सोच को दोबारा हरियाणा में लाकर जनहित में काम करके दिखा सकती है। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक वर्ग मौजूदा भाजपा सरकार की नीतियों से दुखी है। डॉ चौटाला ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री रोजाना बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते रहते हैंलेकिन धरातल में जनता के हित में कोई काम नहीं हुआ हैये बात केवल वे ही नहीं कह रहे बल्कि भाजपा सरकार के मंत्री भी खुलकर ये कहते है कि सीएम उड़नखटोले से उतरकर फील्ड में झांककर देखे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने वादों के विपरीत एचकेआरएन के कर्मचारियों को हटा रही हैकिसानों को एमएसपी देने की बजाय उनकी फसल खरीद और भुगतान में भी अनेक परेशानियां मंडियों में देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं पीड़ित किसानों को मुआवजा देने में भी सरकार आनाकानी कर रही है। वहीं कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए अजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस में रोजाना प्रभारी बदलते रहते हैं। कांग्रेस का संगठन नहींये तो बस आपस में लड़ने तक सीमित है। जेजेपी की प्रदेश स्तरीय बैठक में जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मावरिष्ठ नेता डॉ केसी बांगडराजेंद्र लितानीदिग्विजय सिंह चौटालापूर्व विधायक अमरजीत ढांडाराजदीप फोगाट सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं सभी जिला प्रभारी आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर अनेक लोगों ने कांग्रेस छोड़कर जेजेपी ज्वाइन की।

  • Related Posts

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    Spread the love

    Spread the love सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन   फरीदाबाद | सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समापन हो गया। इस…

    Continue reading
    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद,  दिसम्बर। डीसी आयुष सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन मे स्वास्थ्य विभाग जिला फरीदाबाद द्वारा विशेष टीकाकरण सप्ताह का आयोजन 15 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2025 तक किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल