सूरजकुंड मेले में दैनिक रोजमर्रा में किचन में काम आने वाले उत्पादों को जमकर खरीद रही है महिलाएं , गेट नंबर 1 के पास विभिन्न दुकानों पर बेचे जा रहे हैं रसोई से जुड़े उत्पाद

Spread the love

सूरजकुंड (फरीदाबाद )।
38 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में महिलाएं रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली रसोई से जुड़े सामान की जमकर खरीदारी कर रही है। ये उत्पाद रसोई के काम को आसान बनाने के लिए बेहतर उपयोगी साबित हो सकते हैं। महिलाएं इन उत्पादों को खरीदने में अच्छी खासी दिलचस्पी दिखा रही हैं, ताकि वे रसोई में कम समय में आसानी से चीजों को तैयार कर सकें।
गेट नंबर 1 के पास शॉप नंबर-27 चलाने वाले आकाश में बताया कि उनकी स्टॉल पर कपड़ों से पानी का इस्तेमाल किए बिना दाग मिटाने के लिए स्ट्रेन रिमूवर की ज्यादा से ज्यादा खरीदारी की जा रही है।

तेल को सोखने वाला मैजिक टॉवेल
इस शॉप पर मैजिक टॉवल की भी महिलाएं ज्यादा से ज्यादा खरीददारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास एक ऐसा मैजिक टॉवल उपलब्ध है जो किसी भी तेल के धब्बे को सोख लेता है और तेल को सोखने के बाद इस मैजिक टॉवल को पानी में रब करने पर उसका तेल खत्म हो जाता है। इसे साबुन या सर्फ से नहीं धोया जाता, बल्कि इसमें सोखा हुआ तेल पानी में रब करने पर स्वत: ही समाप्त हो जाता है। इसी तरह सिंक वायर की भी महिलाएं ज्यादा से ज्यादा खरीद कर रही हैं। इस सिंक वायर के माध्यम से बर्तन धोते वक्त सिंक के पाइप में फंसे कचरे को आसानी से निकाला जा सकता है। इसके साथ-साथ फेस मसाज व अन्य जरूरी सामान भी ज्यादा से ज्यादा खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के युग में कामकाजी महिलाओं के लिए यह उत्पाद किसी आविष्कार से कम नहीं हैं और इनकी सहायता से कम समय में महिलाएं रसोई में काम करके अपने समय की बचत कर सकती हैं। इन उत्पादों का उपयोग करके फटाफट काम निपटाया जा सकता है।

  • Related Posts

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद,  दिसम्बर। डीसी आयुष सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन मे स्वास्थ्य विभाग जिला फरीदाबाद द्वारा विशेष टीकाकरण सप्ताह का आयोजन 15 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2025 तक किया…

    Continue reading
    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    Spread the love

    Spread the love  वायु प्रदूषण पर नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने एंटी स्मोकगन मशीन गाड़ियों सहित वॉटर टैंकरों तथा स्वीपिंग मशीनों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    श्री रामकथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों ने लगाये जय श्रीराम के जयकारे

    श्री रामकथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों ने लगाये जय श्रीराम के जयकारे