थाना खेडीपुल पुलिस टीम ने आमजन को भारत कॉलोनी में नशे के दुष्परिणाम, साइबर फ्रॉड व यातायात नियमों की जानकारी देकर किया जागरुक

Spread the love

फरीदाबाद| 

पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल उषा के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए थाना खेडीपुल पुलिस टीम ने लोगो को भारत कॉलोनी में जागरुक करते हुए नशे के दुष्परिणाम, साइबर फ्रॉड व यातायात नियमों की जानकारी दी है।

पुलिस टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि नशे की रोकथाम एक महत्वपूर्ण मुद्दा है जो समाज के लिए गंभीर प्रश्न है। नशे की आदत व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को बिगाड़ती है। इसके कारण नशेबाजी से जुड़े समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। हम नशे की रोकथाम के प्रमुख कारकों पर ध्यान देंगे और इस समस्या को कैसे दूर किया जा सकता है, इस पर चर्चा करेंगे।

फरीदाबाद पुलिस लगातार जागरूकता कैंप लगा रही है जिसमें आमजन को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी प्रदान करके जागरूक किया जा रहा है। नशा एक बुराई है जिसका साम्राज्य शरीर, मन और सामाजिक जीवन पर असर डालता है। यह एक विषम समस्या है जो समाज के लिए खतरा पैदा करती है और अनेक परिवारों को नष्ट कर देती है। फरीदाबाद पुलिस कि आमजन से अपील है कि नशा से दूर रहें और आपके आसपास यदि कोई व्यक्ति नशा बेचने का काम करता तो तुरंत पुलिस को टोल फ्री नंबर 9050891508, पुलिस कंट्रोल रुम नम्बर 9999150000 व डायल 112 पर सूचना देकर समाज को नशा मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस को सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

इसके अलावा साइबर फ्रॉड के बचाव में बताया कि हमें किसी भी लालच से दुर रहना चाहिए। किसी भी अनजान नम्बर आने वाले कॉल को इग्नोर करना चाहिए। किसी को भी कोई गुप्त जानकारी सांझा नही करनी चाहिए। अगर किसी के साथ कोई साइबर फ्रॉड होता है तो तुरंत 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करें।
इसके साथ यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि हमें अपनी यात्रा को सुगम बनाने के लिए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। श्रीराम मंदिर तालाब वाली गली ओल्ड फरीदाबाद में होने वाली 22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन