शिल्प महाकुंभ के रूप में अमिट पहचान बनी सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेला की

Spread the love

-16.10 लाख पर्यटक की संख्या दर्ज की गई शनिवार तक
-मेले में हरियाणा सरकार का बेहतर प्रबंधन नजर आया

सूरजकुंड (फरीदाबाद), 22 फरवरी। प्रयागराज में जहां करोड़ों श्रद्धालु संगम स्नान का धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं, वहीं सूरजकुंड की धरती पर भारत की विविध संस्कृति के संगम तट पर पर्यटकों का हुजूम उमड़ रहा है। मेला समापन से एक दिन पहले शनिवार तक 16 लाख 10 हजार पर्यटक इस अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में शिरकत कर चुके हैं। जिसे देखते हुए सूरजकुंड मेले को अब शिल्प महाकुंभ की संज्ञा दी जा रही है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा पर्यटन मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए 38 वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले में इस बार पर्यटकों ने पिछले साल का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विगत साल आयोजित हुए इस मेले में 13 लाख 15 हजार पर्यटक आए थे, इस बार इनकी संख्या शनिवार तक 16 लाख 10 हजार तक पहुंच गई है, जिसका सारा श्रेय हरियाणा सरकार के बेहतर मेला प्रबंधन को जाता है। कला एवं संस्कृति के इस अनूठे संगम पर भारत के विभिन्न राज्यों से आए कलाकार तो अपनी पारंपरिक प्रस्तुतियां दे ही रहे हैं, विदेशों से आए कलाकार भी बड़ी चौपाल पर प्रथम दिवस से लगातार रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। सूरजकुंड शिल्प मेला एनसीआर क्षेत्र में पर्यटकों की पहली पसंद बन चुका है। इसके अलावा हरियाणा के विभिन्न जिलों, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड आदि राज्यों से भी लोग यह मेला देखने के लिए आ रहे हैं।
मेले में पर्यटकों तथा शिल्प कारीगरों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो, हरियाणा सरकार द्वारा इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है। पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा स्वयं मेला मैनेजमेंट पर निगरानी रखे हुए हैं। सुरक्षा के लिए यहां कदम-कदम पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस कंट्रोल रूम में इन कैमरों से मेले में हो रही गतिविधियों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। सुबह से रात तक पुलिस कर्मचारी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी संभाले हुए हैं। जनसुविधाओं का यहां अच्छा प्रबंध किया गया है। बैंकिंग, मेडिकल, सिक्योरिटी, पेयजल, साफ-सफाई के अलावा उचित दामों पर फूड कोर्ट में मनचाहे भोजन का लुत्फ पर्यटक ले सकते हैं। रविवार 23 फरवरी की शाम को मेले का समापन होने से पहले पर्यटकों की संख्या का नया रिकॉर्ड कायम हो सकता है। आज शनिवार को अधिकांश पर्यटक सपरिवार यह मेला देखने के लिए आए हैं। बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक सभी जन मेले का भरपूर आनंद ले रहे हैं।

  • Related Posts

    नागरिकों में खादी के प्रति बढ़ा क्रेज, सूरजकुंड दीवाली मेला में जमकर खरीद रहे खादी के कपड़ें और उत्पाद

    Spread the love

    Spread the love  – सरकार और हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ‘खादी’ को पुरानी पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत – हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से सूरजकुंड…

    Continue reading
    हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जीवंत लोक परंपराओं को देश-दुनिया में पहचान दिलाने का काम कर रहे लोक कलाकार

    Spread the love

    Spread the love  – सूरजकुंड में दीपावली मेला में लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं लोक कलाकार – हरियाणा कला एवं संस्कृति विभाग लोक कलाओं को जीवंत रखने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन