जिलाधीश ने दिलाई 13 विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता की शपथ

Spread the love

– डीसी ने भारतीय संविधान की अनुपालना की शपथ दिलाते हुए दी शुभकामनाएं

– अफगान से नरिंदर कौर, हेम चंद, कविता, सेरीराम और पाकिस्तान से गुरमुख, शहज़ादी, अनार कली, दुर्गा देवी बागरी, अश्वर लाल महाराज, इंद्र राज बागरी, हरिंदर कौर, अमृत पाल, अबनाश कुमार को दिलाई भारतीय नागरिकता की शपथ

फरीदाबाद, 24 मार्च। भारत की नागरिकता के लिए आवेदन करने वाले 04 अफगान और पाकिस्तान के 09 नागरिकों को जिलाधीश विक्रम सिंह ने भारतीय नागरिकता प्रदान की। उन्होंने सभी नागरिकों को भारतीय संविधान की अनुपालना की शपथ दिलाते हुए भारत की नागरिकता मिलने की बधाई देते हुए सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

जिलाधीश विक्रम सिंह ने अपने कार्यालय में अफगान से नरिंदर कौर, हेम चंद, कविता, सेरीराम और पाकिस्तान से गुरमुख, शहज़ादी, अनार कली, दुर्गा देवी बागरी, अश्वर लाल महाराज, इंद्र राज बागरी, हरिंदर कौर, अमृत पाल, अबनाश कुमार को भारतीय नागरिकता की शपथ दिलाई। सभी ने हिंदी में भारतीय संविधान की अनुपालना की शपथ ली। डीसी ने नागरिकता मिलने पर सबको बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत का नागरिक होना अत्यधिक गर्व और सम्मान की बात है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र है।

जिलाधीश ने कहा कि भारत में सबको समान रूप से अधिकार प्राप्त हैं। सबको देश की मजबूती व अखंडता के लिए एकजुटता के साथ सक्रिय योगदान देना चाहिए। यहां के मूल नागरिकों के साथ अन्य देशों से आने वाले लोगों को भी भारतीय नागरिकता लेने के साथ परंपराओं व संस्कृति को अपनाते हुए आगे बढ़ना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने संबंधित नागरिकों के साथ अन्य मामलों पर भी चर्चा करते हुए शुभकामनाएं दी।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता कुमारी ने राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फरीदाबाद का नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन