सूरजकुंड मेले में रेड क्रॉस स्वयंसेवको की उत्कृष्ट सेवा बनी मानवता की मिसाल

Spread the love

 

मानवता की सेवा करना ही हमारा धर्म है : सचिव विजेंद्र सौरोत

फरीदाबाद, 24 फरवरी। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के स्वयंसेवको ने अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर मानवता की सेवा के प्रति अपनी अटूट निष्ठा और समर्पण को उजागर किया। हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रधान एवं माननीय राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, उप प्रधान माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उपाध्यक्ष अंकुर मिगलानी, महासचिव मुकेश अग्रवाल और जिला उपायुक्त विक्रम सिंह के दिशा-निर्देशानुसार, सचिव विजेंद्र सौरोत के नेतृत्व में, संरक्षक विमल खंडेलवाल के मार्गदर्शन में एवं जिला प्रशिक्षण अधिकारी पुरुषोत्तम सैनी सहित सभी वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से 80 से अधिक स्वयंसेवको ने 7 से 23 फरवरी 2025 तक मेले में लगातार सेवा प्रदान की।

इस दौरान, रेड क्रॉस सोसाइटी ने मेले में आए नागरिकों के लिए प्राथमिक चिकित्सा सुविधा, व्हीलचेयर, और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराकर निस्वार्थ सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। विशेष रूप से सचिव विजेंद्र सौरोत की नेतृत्व क्षमता, सेवा भाव और संगठन कौशल ने इस पुनीत कार्य को प्रभावी एवं सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन में स्वयंसेवको ने अपनी सेवा भावना को न केवल प्रदर्शित किया, बल्कि जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने में भी पूर्ण निष्ठा और समर्पण का परिचय दिया। उनकी अथक मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति गहरी संवेदनशीलता ने इस प्रयास को और अधिक प्रभावी बनाया।

सचिव विजेंद्र सौरोत ने इस अवसर पर कहा, “हमारा उद्देश्य जरूरतमंदों व असहाय की सहायता करना और समाज में सेवा भाव को बढ़ावा देना है। हमारे स्वयंसेवको ने सूरजकुंड मेले में जिस समर्पण और निष्ठा से अपनी सेवाएं दीं, वह सराहनीय है। रेड क्रॉस सोसाइटी हमेशा मानवता की सेवा में अग्रसर रहेगी और भविष्य में भी इस प्रकार की सेवाओं को जारी रखेगी। इस मेले के दौरान हमारे स्वयंसेवको ने जिस ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य किया, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हम आगे भी इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ समाज की सेवा करते रहेंगे।”

संरक्षक विमल खंडेलवाल ने भी इस सेवा कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन और सतत सहयोग से रेड क्रॉस स्वयंसेवक को और अधिक प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा, “रेड क्रॉस सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना है। सूरजकुंड मेले में हमारी टीम ने जिस निष्ठा और समर्पण से कार्य किया, वह समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण है। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम हर संभव प्रयास से समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुंचाएं। हम आगे भी इसी ऊर्जा के साथ मानवता की सेवा में योगदान देते रहेंगे।”

रेड क्रॉस सोसाइटी के सभी सदस्यों और स्वयंसेवक का यह सराहनीय योगदान मानवता की सेवा में एक मिसाल है, जिससे न केवल संगठन की प्रतिष्ठा बढ़ी है, बल्कि समाज के प्रति सेवा भाव को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। इस समर्पित प्रयास से समाज में परोपकार और सेवा की भावना को और अधिक प्रोत्साहित किया गया, जिससे अधिक से अधिक लोग इस पुण्य कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित हों। रेड क्रॉस सोसाइटी भविष्य में भी इसी सेवा भाव के साथ कार्य करती रहेगी और समाज की भलाई के लिए निरंतर कार्यरत रहेगी।

इसके साथ ही, जिला प्रशिक्षण अधिकारी पुरुषोत्तम सैनी ने भी इस सेवा कार्य को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी निस्वार्थ सेवा और समाज कल्याण के प्रति अटूट समर्पण ने इस प्रयास को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, “रेड क्रॉस सोसाइटी समाज में सेवा और परोपकार का संदेश फैलाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य न केवल जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना है, बल्कि समाज में परोपकार की भावना को मजबूत करना भी है। हमारी टीम ने इस मेले में अपनी सेवाओं से यह साबित किया कि समर्पण और सहयोग से किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है।”

उनके इस अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें हार्दिक साधुवाद दिया जाता है। सूरजकुंड में स्वयंसेवक प्राची नैन, आन्या,आनंद सिंह, आनंद सैनी, इशू, कशिश, कोमल सिंह, मोहन कुमार, सुकृति, टैपिंग, तमन्ना भारती, राधिका राजपूत एवं अरविंद शर्मा अन्य लोगों उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    Spread the love

    Spread the love  गुर्जर समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास – दीपेन्द्र हुड्डा गुर्जर समाज ने कृषि क्षेत्र से लेकर देश की सीमाओं की रक्षा तक अनेकों कुर्बानियाँ दी – दीपेन्द्र हुड्डा   फरीदाबाद,…

    Continue reading
    नागरिकों में खादी के प्रति बढ़ा क्रेज, सूरजकुंड दीवाली मेला में जमकर खरीद रहे खादी के कपड़ें और उत्पाद

    Spread the love

    Spread the love  – सरकार और हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ‘खादी’ को पुरानी पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत – हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से सूरजकुंड…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    श्री रामकथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों ने लगाये जय श्रीराम के जयकारे

    श्री रामकथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों ने लगाये जय श्रीराम के जयकारे