थीम स्टेट ओडिसा के कलाकारों ने नृत्य और सैना पराक्रम का अद्भुत नजारा किया पेश

Spread the love

-बड़ी चौपाल पर सांस्कृतिक संध्या में ओडिसा की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कलाकारों ने खूब लूटी वाहवाही
-38 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले की हर शाम विख्यात कलाकार पर्यटकों का कर रहे मनोरजंन

सूरजकुंड (फरीदाबाद), 14 फरवरी। कला एवं संस्कृति विभाग, हरियाणा व पर्यटन निगम हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 38 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला की हर संध्या को शानदार बनाने के लिए सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इसमें हर रोज देश-विदेश के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा दी जा रही प्रस्तुतियां दर्शकों को खूब लुभा रही हैं।
इसी कड़ी में गुरुवार को बड़ी चौपाल पर सांस्कृतिक संध्या में इस बार के मेले के थीम स्टेट ओडिसा के कलाकारों ने नृत्य और सेना पराक्रम का अद्भुत नजारा पेश कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। ओडिसा कलाकारों के समूह ने बड़ी चौपाल के मंच पर तलवारबाजी से साहसी सेना के पराक्रम को दर्शाया। इनकी प्रस्तुति इतनी बेहतरीन रही की पंडाल में सभी लोगों ने तालियों से इनका अभिवादन किया। इनके अलावा ओडिसा के शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियों को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। महिला कलाकारों के सामूहिक नृत्य ने सभी को ओडिसा की संस्कृति से रूबरू करवाया। इन नृत्यों में संबलपुरी और गोटीपुआ नृत्य की प्रस्तुति काफी शानदार रही। बड़ी चौपाल पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में ओडिसा के कलाकारों ने देर रात तक समा बांधे रखा। इस अवसर पर काफी संख्या में पर्यटक मौजूद रहे।
इन कलाकारों ने हरियाणा सरकार द्वारा उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय मेले में इतना बेहतर मंच प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और विरासत एवं पर्यटन मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा का धन्यवाद व्यक्त किया है। इस अवसर पर हरियाणा पर्यटन निगम के एमडी डा. सुनील कुमार, जी.एम. आशुतोष राजन सहित अन्य अधिकारी व काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    Spread the love

    Spread the love  गुर्जर समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास – दीपेन्द्र हुड्डा गुर्जर समाज ने कृषि क्षेत्र से लेकर देश की सीमाओं की रक्षा तक अनेकों कुर्बानियाँ दी – दीपेन्द्र हुड्डा   फरीदाबाद,…

    Continue reading
    नागरिकों में खादी के प्रति बढ़ा क्रेज, सूरजकुंड दीवाली मेला में जमकर खरीद रहे खादी के कपड़ें और उत्पाद

    Spread the love

    Spread the love  – सरकार और हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ‘खादी’ को पुरानी पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत – हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से सूरजकुंड…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    श्री रामकथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों ने लगाये जय श्रीराम के जयकारे

    श्री रामकथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों ने लगाये जय श्रीराम के जयकारे