फरीदाबाद  | बैडमिंटन हॉल, के एल मेहता दयानन्द स्कूल सेक्टर 16, फरीदाबाद में ‘फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ’ के तत्वावधान में दो दिवसीय “24वीं जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता” का आज उद्घाटन हुआ.

“फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ” के संस्थापक महासचिव श्री संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया की इस प्रतियोगिता में फरीदाबाद जिले के विभिन्न स्कूल एवं कॉलेज के लगभग 300 खिलाडी भाग ले रहे हैं. इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडी को आगामी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा.

“फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ” के संस्थापक महासचिव श्री संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया की आज सुबह 10 बजे उद्घाटन समारोह के अवसर पर माननीय महापौर फरीदाबाद श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी जी मुख्य अतिथि उपस्थित थी; समारोह की अध्यक्षता श्री आनंद मेहता जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती फरीदाबाद ने की; तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय कवि श्री दिनेश रघुवंशी, जिला बैडमिंटन संघ के महासचिव श्री संजय सपरा, एकॉर्ड सुपरस्पेशलिटी फरीदाबाद के स्पोर्ट्स इंजुरी विभाग के डा निखिल सचदेवा एवं वार्ड न 19 के पार्षद श्री जगत सिंह फागना, हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ के संयुक्त सचिव श्री अनिल गुप्ता; राज सीनियर सेकण्डरी स्कूल के चेयरमैन श्री रामगोपाल शर्मा, श्री विकास गुप्ता उपस्थित थे.

मुख्य अतिथि महापौर नगर निगम फरीदाबाद श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा की आज के बदलते परिवेश में सभी को किकबॉक्सिंग जरूर सीखना चाहिए यह खेल शारीरिक स्वास्थ्य एवं आत्म रक्षा के लिए बहुत ही उपयोगी है.

कल शाम 4 बजे समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक बड़खल फरीदाबाद श्री धनेश अदलखा; समारोह की अध्यक्षता एकॉर्ड सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डा. राकेश कुमार करेंगे; इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि शतायु मल्टीस्पेशलिटी क्लिनीक के चैयरमेन डॉ ललित अग्रवाल; आई. एम्. टी. इडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रधान श्री वीरभान शर्मा; डी. एल. एफ. इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रधान श्री राम अग्रवाल एवं एकॉर्ड सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल फरीदाबाद के सेल्स एवं मार्केटिंग निदेशक श्री संदीप कुमार बुट्टन उपस्थित रहेंगे.

फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ के संस्थापक महासचिव श्री संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया की इस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले खिलाडियों को आगामी राज्यस्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा.

इस अवसर किकबॉक्सिंग प्रशिक्षकों एवं रेफ़री में श्री सचिन कुमार, श्री अजय सैनि, श्री राम भंडारी, लक्ष्मण कुमार, योगेंदर कुमार, अंजू शर्मा, श्री संतोष थापा, श्री सुनील कुमार राजपूत, श्री जसवंत सिंह, सीमा सैनी, अर्का मंडल, दीपक कुमार एवं रितेश गुलिया उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785, +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)