फरीदाबाद में ऐसा रिकॉर्ड बनाएंगे कोई दूसरा नहीं तोड़ पाएगा: गोयल

Spread the love

– कैबिनेट मंत्री ने भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी के लिए किया चुनाव प्रचार।
– मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी को फरीदाबाद विधानसभा में मिला जबरदस्त जनसमर्थन।

फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी के लिए चुनाव प्रचार में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने जनता से आह्वान किया कि फरीदाबाद में जीत का ऐसा रिकॉर्ड बनाएंगे, जिसे कोई दूसरा तोड़ नहीं पाएगा। जनता के बीच चुनाव प्रचार से यह समीकरण बन चुके हैं। यह बात उन्होंने फरीदाबाद विधानसभा के अलग अलग वार्डों में मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी व पार्षद उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करते हुए कही।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने भाजपा की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी एवं विधानसभा फरीदाबाद के वार्ड 14 से भाजपा प्रत्याशी नरेश नंबरदार, वार्ड 31 से सैफाली सिंगला, वार्ड 32 से विनोद कुमार भाटी, वार्ड 33 से ज्योति सिलानी, वार्ड 35 से सचिन शर्मा, वार्ड 37 से मुकेश कुमार अग्रवाल, वार्ड 39 से रुमा नंबरदार सहित सभी उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांगा। इसके अलावा वार्ड 36 से निर्विरोध पार्षद चुने गए कुलदीप साहनी के वार्ड में भी विपुल गोयल ने मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी के लिए समर्थन मांगा।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने प्रवीण बत्रा जोशी के लिए वोटों की अपील करते हुए कहा कि पार्टी तो उन्हें रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है। अब जनता का भी यह फर्ज बनता है कि प्रवीण बत्रा जोशी का एक से एक 11 बनकर साथ दें। एक एक वोट कमल के फूल के निशान पर पोल करवायें और  फ़रीदाबाद विधानसभा के सभी वार्डों से मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी के साथ यहां से भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को भारी मत  भी विजयी बनायें । भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रदेश के हर व्यक्ति के विकास के प्रति समर्पित है और अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है । श्री गोयल ने ने हरियाणा सरकार की आम आदमी के लिए चलाई गई योजनाओं को भी सांझा किया। उन्होंने कहा कि गरीबों की शिक्षा से लेकर चिकित्सा और राशन तक फ्री कर रखा है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में रामराज्य की स्थापना की है।

कांग्रेस के बहकावे में ना आएं, कमल पर बटन दबाएं: प्रवीण बत्रा जोशी

इस अवसर पर भाजपा की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक दल होने के साथ एक परिवार भी है। परिवार में करोड़ों सदस्य हैं। इसके बावजूद पूरे अनुशासन के साथ सभी रहते हैं। उन्होंने कहा कि इसी अनुशासन से हम सब आने वाली 2 मार्च को कमल के फूल के सामने का बटन दबाकर मजबूती देने का काम करें। उन्होंने कहा कि जीत हमारी हर हाल में होने जा रही है। अब तो वोटों के अंतर के लिए हमें मेहनत करनी है। जितने अधिक वोटों से हमारी जीत होगी, उतनी ही ताकत से हम विकास को आगे बढ़ा पाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बहकाने के लिए घूम रही है। हमें अपने विवेक से काम लेना है। किसी के बहकावे में नहीं आना। अपना लक्ष्य कमल का फूल है और वही दिखाई देना चाहिए। हमारा भविष्य कमल के साथ सुरक्षित है। जितने कमल हम खिलाएंगे, उतने ही मजबूत हो जाएंगे।

  • Related Posts

    भाजपा ईवीएम में गड़बड़ी, वोटों में हेराफेरी और बैटरी से छेड़छाड़ कर सरकार चोरी कर रही: राव नरेन्द्र

    Spread the love

    Spread the love बिहार चुनाव में मतदाताओं को दिया गया प्रलोभन, महिलाओं के खाते में 10-10 हजार की भेजी गई राशि, ट्रेन में मुफ्त यात्रा चुनाव आयोग भाजपा की बी-टीम,…

    Continue reading
    बिहार में गुंडाराज को नकारा, विकास को चुना: राजेश नागर

    Spread the love

    Spread the love  -मंत्री राजेश नागर के घर पर ढोल नगाड़ों और लड्डुओं के साथ हुआ बिहार जीत का स्वागत फरीदाबाद। बिहार चुनाव में एनडीए की बंपर जीत पर मंत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल