डीएसटी से युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण और व्यावसायिक शिक्षा का समन्वय प्रदान कर बनाया जा रहा है रोजगारोन्मुखी : खेल मंत्री गौरव गौतम

Spread the love

-प्रशिक्षण की दोहरी प्रणाली पर आकर्षक कार्यशाला का हुआ आयोजन
-एसडीआईटी और मारुति सुजुकी के बीच समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर

पलवल, 24 फरवरी। हरियाणा सरकार में खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता, कानून विधायी राज्यमंत्री  गौरव गौतम की अध्यक्षता में जिला सचिवालय के सभागार में सोमवार को प्रशिक्षण की दोहरी प्रणाली पर एक आकर्षक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पहुंचने पर कैप्टन मनोज कुमार ने मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया।
राज्य मंत्री गौतम ने राज्य में डीएसटी को आकर्षक तरीके से लागू करने के लिए एसडीआईटी के प्रयासों की सराहना की और उन्होंने राज्य के सभी आईटीआई में शत प्रतिशत डीएसटी का विस्तार करने की गहरी इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि डीएसटी एक ऐसी प्रमुख योजना है जो युवाओं को रोजगार सुनिश्चित करती है। यह कार्यशाला कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डीएसटी के माध्यम से युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण और व्यावसायिक शिक्षा का समन्वय प्रदान कर उन्हें रोजगारोन्मुखी बनाया जा रहा है। यह प्रशिक्षण प्रणाली हमारे युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
खेल मंत्री गौरव गौतम की गरिमामयी उपस्थिति में जीआईटीआई जुआन में दूसरे जापान-भारत विनिर्माण संस्थान की स्थापना के लिए एसडीआईटी और मारुति सुजुकी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस कार्यशाला के दौरान उद्योगों और सरकारी आईटीआई के बीच आगामी सत्र के लिए विभिन्न डीएसटी समझौता ज्ञापनों पर भी हस्ताक्षर किए गए। इस कार्यशाला के दौरान एडी तकनीकी/डीएसटी नोडल अधिकारी एसडीआईटी मनोज सैनी, प्रधानाचार्य सह जोनल अधिकारी आईटीआई फरीदाबाद भगत सिंह द्वारा सभी हितधारकों के समक्ष एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई।
इस कार्यशाला में लगभग 40 प्रतिष्ठित उद्योगों और 5 उद्योग संघों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ, एसडीआईटी के अतिरिक्त निदेशक राजकुमार, आईटीआई पलवल के प्रधानाचार्य इंद्राज सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जन-जन तक तक गीता का शाश्वत उपदेश और संदेश पहुंचाने में कामयाब रहा गीता जयंती महोत्सव

    Spread the love

    Spread the love -पलवल में चार दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का हुआ पारितोषिक वितरण के साथ हुआ भव्य समापन -गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन वैश्विक गीता पाठ…

    Continue reading
    गीता नगर शोभा यात्रा ने जन-जन को दिया सर्वधर्म सद्भाव और ’वसुधैव कुटुम्बकम्’ संदेश दिया

    Spread the love

    Spread the love-पलवल में निकाली गई श्रीमद्भगवद् पर आधारित भव्य नगर शोभा यात्रा, बृज नगरी पलवल हुई गीतामय -एसडीएम ज्योति ने नगर शोभा यात्रा को दिखाई झंडी -नगर शोभा यात्रा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा