आतंकवाद के विरुद्ध संकल्प का दिन बना कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का जन्मदिवस

Spread the love

पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए हवन यज्ञ का आयोजन

फरीदाबाद, 25 अप्रैल | जहां आमतौर पर जन्मदिवस उत्सव और बधाईयों से भरे होते हैं, वहीं हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने आज अपने जन्मदिवस को राष्ट्र के प्रति एक संवेदनशील संकल्प दिवस में परिवर्तित कर दिया। पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। निर्दोष नागरिकों पर हुए इस कायराना हमले में जिन मासूमों ने अपनी जान गंवाई, उनकी आत्मा की शांति और देश की एकता के लिए शुक्रवार को सेक्टर-15 स्थित सामुदायिक केंद्र में एक विशेष हवन का आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं था, बल्कि एक स्पष्ट संदेश था कि आतंक के विरुद्ध देश का हर नागरिक, हर जनप्रतिनिधि और हर संस्था पूरी मजबूती से खड़ी है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने जन्मदिवस के अवसर पर किसी भी प्रकार के निजी उत्सव और सार्वजनिक अभिनंदन को रद्द कर स्पष्ट किया कि राजनीति का असली स्वरूप सेवा, संवेदना और राष्ट्र धर्म से जुड़ा होता है।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा:
“यह समय जश्न का नहीं, बल्कि संकल्प और शोक का है। देश के भीतर हो रही ऐसी बर्बर घटनाओं पर हमें एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आज उसी रास्ते पर अग्रसर है। तीन दिनों में सिंधु जल समझौते को निलंबित करने के साथ साथ कई बड़े फैसले लिए गए हैं और आगे भी करवाई जारी रहेगी, आतंकवादियों और उनका समर्थन करने वाली शक्तियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि, जिस प्रकार से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी प्रदेश में प्रशासनिक पारदर्शिता और संवेदनशील शासन की मिसाल कायम कर रहे हैं, उसी भावना से वे भी प्रत्येक मोर्चे पर जनता के साथ खड़े हैं।

अंत में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया और आतंक के विरुद्ध एकजुट रहकर राष्ट्र को मज़बूत करने का संकल्प लिया।
देश जब आतंक के ज़ख्मों से कराह रहा हो, तब ऐसे सार्वजनिक नेतृत्व की भूमिका और भी अधिक अहम हो जाती है।

  • Related Posts

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    Spread the love

    Spread the love  किसानों के घर तोड़ने नहीं देंगे- सुमित गौड़   फरीदाबाद | फरीदाबाद, बड़ोली और प्रहलादपुर गांवों में किसानों के घर तोड़े जाने और प्रशासनिक दमन के खिलाफ…

    Continue reading
    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद, 9 दिसंबर |  डॉ. सुखान्त मजुमदार, केंद्रीय राज्य मंत्री (शिक्षा), भारत सरकार ने देशभर के सभी फाइनलिस्टों को वर्चुअली संबोधित करते हुए युवाओं को भारत के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव