अग्रवाल वैश्य समाज ने निकाय चुनावों के लिए नियुक्त किए पर्यवेक्षक

Spread the love

-जहां-जहां चुनाव हैं, वहां पर एवीएस के पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएंगे

चंडीगढ़, फरवरी । हरियाणा प्रदेश के 365 वैश्य घटकों की प्रतिनिधि संस्था अग्रवाल वैश्य समाज (एवीएस) निकाय चुनावों को लेकर सक्रिय हो गई है। एवीएस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने निकाय चुनाव-2025 के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। यह जानकारी अग्रवाल वैश्य समाज के प्रवक्ता सुमित हिंदुस्तानी ने दी।
सुमित हिंदुस्तानी ने बताया कि राजनीतिक दलों की तर्ज पर अग्रवाल वैश्य समाज ने नगर निगम फरीदाबाद के लिए बलराम गुप्ता, प्रमोद बंसल, शुभम गोयल को इंचार्ज लगाया गया है। इसी तरह गुरुग्राम में प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, रवि बधवानियां, पंकज कसेरा, मानेसर में नवीन सिंहल, नीतेश अग्रवाल, हिसार में सुशीला सर्राफ, पुनीत बंसल, करनाल में पदम गुप्ता, अरविंद सिंहल, कमल मित्तल, पानीपत में सत्यप्रकाश गर्ग, बिल्लू सिंगला, रोहतक में श्रीनिवास गुप्ता, प्रेम बंसल, वरुण सिंगला, यमुनानगर में वेणु अग्रवाल, प्रमोद गर्ग, सोनीपत में हिमांशु गोयल, तीर्थ राज गर्ग व अंबाला में हिमांशु गोयल, तरुण अग्रवाल तथा जगजीवन सिंगला को इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रवक्ता सुमित हिंदुस्तानी ने आगे बताया कि नगर परिषद सिरसा के चुनाव में राजेंद्र मित्तल, नवदीप बंसल, कुरुक्षेत्र में विकास गर्ग, हरिओम अग्रवाल को इंचार्ज लगाया है। नगर पालिकाओं के चुनाव में बराड़ा में राज अग्रवाल, बवानीखेड़ा में ईशान गुप्ता, सिवानी में अनिल बागनवाला, लोहारू में अशोक बंसल, जाखल मंडी में लवकेश मित्तल, फर्रूखनगर में अशोक जैन, नारनौंद में सत्यभूषण बिंदल, आदमपुर में ब्रह्मानंद गोयल, बेरी में ललित मित्तल, जलाना में बी.एस. गर्ग, पूंडरी में विनोद सिंगला, कलायत में वेदप्रकाश गर्ग, सिवान में डा. वरुण जैन, इंद्री में प्रशांत सिंगला, नीलोखेड़ी में अनिल अग्रवाल, कनीना में रवि गर्ग (मोनू), अटेली मंडी में संदीप नूनीवाला, तावड़ू में विरेंद्र गुप्ता, हथीन में सुनील मित्तल, कलानौर में अमन गुप्ता, खरखौदा में शुभम लोहिया और रादौर में डा. प्रदीप गोयल को नियुक्त किया गया है। सुमित हिंदुस्तानी ने कहा कि आगामी 23 फरवरी को पानीपत में भी चुनाव को लेकर चर्चा होगी।

  • Related Posts

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    Spread the love

    Spread the loveसोनीपत। हरियाणा के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष ने सोनीपत के राई में स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप…

    Continue reading
    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    Spread the love

    Spread the loveचंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई कैबिनेट की बैठक में हरियाणा मोटर व्हीकल्स रूल्स, 1993 के तहत टूरिस्ट परमिट के अनुसार चलने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ