राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी हिदायतों के अनुरूप ही हो सभी कार्य : सामान्य पर्यवेक्षक अनीता यादव

Spread the love

 

ड्यूटी निर्वहन में कोताही बरतने पर होगी नियामनुसार कार्रवाई : जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह

– सामान्य पर्यवेक्षक अनीता यादव और जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम चुनाव प्रणाली से जुड़े विभिन्न बूथ आवंटन की हुई फ़ाइनल रैंडमाइजेशन

फरीदाबाद, 28 फरवरी।
नगर निगम फरीदाबाद के चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्वक करवाने के दृष्टिगत हरियाणा चुनाव की ओर से नियुक्त किए सामान्य पर्यवेक्षक अनीता यादव और जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में बूथ आवंटन की फाइनल रैंडमाइजेशन प्रक्रिया सॉफ्टवेयर के माध्यम से पूरी कराई गई।

सामान्य पर्यवेक्षक अनीता यादव ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों की दृढ़ता से पालना सुनिश्चित करवाने को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम फरीदाबाद चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शिता और शांतिपूर्वक संपन्न हो, इसके लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी चुनाव आयोग द्वारा दी गई हिदायतों की दृढ़ता के साथ पालन करते हुए अपनी चुनावी ड्यूटी करें। चुनाव के दौरान लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होती है, इसलिए पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना कर्तव्य करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया के बारे में बारीकी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के तहत चुनाव के समय निर्वाचन आयोग की नियमावली के अनुसार पोलिंग स्टाफ के रूप में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां निर्धारित की जाती है। उन्होंने बताया कि जिला में आगामी 02 मार्च को फरीदाबाद नगर निगम चुनाव की मतदान प्रक्रिया के मद्देनजर सभी बूथों पर निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के तहत बूथ आवंटन की प्रक्रिया को किया गया है। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी/कर्मचारी अपनी ड्यूटी का निर्वाह पूर्णतया ईमानदारी से करें। राज्य चुनाव आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर उनके द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन होता है, तो उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ सतबीर मान, डीसीपी उषा, एसडीएम फरीदाबाद शिखा, एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

  • Related Posts

    भाजपा ईवीएम में गड़बड़ी, वोटों में हेराफेरी और बैटरी से छेड़छाड़ कर सरकार चोरी कर रही: राव नरेन्द्र

    Spread the love

    Spread the love बिहार चुनाव में मतदाताओं को दिया गया प्रलोभन, महिलाओं के खाते में 10-10 हजार की भेजी गई राशि, ट्रेन में मुफ्त यात्रा चुनाव आयोग भाजपा की बी-टीम,…

    Continue reading
    बिहार में गुंडाराज को नकारा, विकास को चुना: राजेश नागर

    Spread the love

    Spread the love  -मंत्री राजेश नागर के घर पर ढोल नगाड़ों और लड्डुओं के साथ हुआ बिहार जीत का स्वागत फरीदाबाद। बिहार चुनाव में एनडीए की बंपर जीत पर मंत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव