दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, डबवाली शहर की पार्किंग का उठाया मुद्दा

Spread the love

 चंडीगढ़28 अप्रैल। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखा है। पत्र के जरिए दिग्विजय चौटाला ने डबवाली शहर के न्यू बस स्टैंड रोड क्षेत्र में पार्किंग और ट्रैफिक अव्यवस्था का मुद्दा उठाया है। उन्होंने मांग की है कि डबवाली में वर्कशॉप के पीछे बंद पड़ी पार्किंग को तुरंत चालू करवाया जाए और नागरिकों के लिए पार्किंग सुविधाओं का आधुनिकीकरण किया जाए। दिग्विजय ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जनहित में इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।

दिग्विजय चौटाला ने बताया कि पार्किंग स्थल के बंद होने से क्षेत्र में अवैध पार्किंग और यातायात जाम जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि दुकानदार और आमजन 26 अप्रैल से इस मुद्दे को लेकर धरने पर बैठे है। सोमवार को खुद दिग्विजय चौटाला भी धरना स्थल पर बैठे शहरवासियों से मिले और इस मुद्दे को लेकर उनका समर्थन किया। जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय ने नगरपरिषद डबवाली को प्रस्ताव पारित कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश देने और डबवाली शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अन्य ठोस कदम उठाने की भी मांग की।

  • Related Posts

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    Spread the love

    Spread the love पूर्व सांसद भड़ाना ने गांव बड़ौली में तोडफ़ोड़ के विरोध में चल रहे धरने को दिया समर्थन फरीदाबाद, 14 दिसम्बर। फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना…

    Continue reading
    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    Spread the love

    Spread the love सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन   फरीदाबाद | सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समापन हो गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल