सोहनपाल सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर ममता राघव को दी बधाई

Spread the love

 

फ़रीदाबाद, 28 अप्रैल।  भारतीय जनता पार्टी, जिला बल्लभगढ़ के अध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने ममता राघव को भाजपा महिला मोर्चा बल्लभगढ़ की नई जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ममता राघव के नेतृत्व में महिला मोर्चा न केवल संगठनात्मक दृष्टि से और अधिक सशक्त होगा, बल्कि सामाजिक गतिविधियों में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाएगा।

 

श्री सोहनपाल सिंह ने कहा कि ममता राघव संगठन की एक अनुभवी, कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। वे पूर्व में महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी दक्षता का परिचय दे चुकी हैं। उनका संगठनात्मक अनुभव, ऊर्जा और समर्पण निश्चित रूप से महिला मोर्चा को नई दिशा देगा और भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करेगा।

 

इस अवसर पर ममता राघव ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व,  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा उषा प्रियदर्शी, संदीप जोशी, बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक सतीश फोगाट और जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह व जिला अध्यक्ष फरीदाबाद पंकज पूजन रामपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने  विश्वास जताते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसका वह पूरी निष्ठा, समर्पण और मेहनत से निर्वहन करेंगी महिला मोर्चा को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।

  • Related Posts

    फरीदाबाद शहर में ड्रोन उड़ान पर पूर्ण प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद, 19 मई। जिलाधीश विक्रम सिंह ने बताया की हरियाणा सरकार, गृह विभाग के आदेशानुसार 10 मई से 25 मई तक फरीदाबाद नगर सहित राज्य सीमा के…

    Continue reading
    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को: जिले के विभिन्न वर्गों की रहेगी सक्रिय भागीदारी

    Spread the love

    Spread the love  – डीसी विक्रम सिंह ने आयोजन के सफल क्रियान्वयन को लेकर विभागीय अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश – 20 जून को होगी पायलट रिहर्सल, जनमानस में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फरीदाबाद शहर में ड्रोन उड़ान पर पूर्ण प्रतिबंध

    फरीदाबाद शहर में ड्रोन उड़ान पर पूर्ण प्रतिबंध

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को: जिले के विभिन्न वर्गों की रहेगी सक्रिय भागीदारी

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को: जिले के विभिन्न वर्गों की रहेगी सक्रिय भागीदारी

    आगामी वर्ष तक पेयजल समस्या मुक्त होगा एनआईटी क्षेत्र, जन समस्या समाधान पर ईमानदारी से काम कर रही मौजूदा सरकार : कृष्ण पाल गुर्जर

    आगामी वर्ष तक पेयजल समस्या मुक्त होगा एनआईटी क्षेत्र, जन समस्या समाधान पर ईमानदारी से काम कर रही मौजूदा सरकार : कृष्ण पाल गुर्जर

    येलो कैप्स क्रिकेट क्लब ने किंग्स इलेवन को 19 रन से हराया

    येलो कैप्स क्रिकेट क्लब ने किंग्स इलेवन को 19 रन से हराया

    दो दिवसीय “24वीं जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता” समापन का समारोह संपन्न

    दो दिवसीय “24वीं जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता” समापन का समारोह संपन्न

    ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर राष्ट्रगौरव : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद में किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व

    ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर राष्ट्रगौरव : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद में किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व