स्कूली बच्चों को हिन्दू संस्कृति के बारे में जागरुक करना जरूरी : डा. राजेश भाटिया

Spread the love

डॉ अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सी.सै. स्कूल के बच्चों ने धूमधाम से मनाया महाशिवरात्रि का पर्व

फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में संचालित डा. अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सैकेंडरी स्कूल के बच्चों ने नई पहल करते हुए महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया। इस दौरान जहां पूजा अर्चना की गई वहीं भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की नर्सरी से कक्षा पांच तक के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिन्हें उपस्थितजनों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों, मंदिर के सदस्यों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।  इस मौके पर मंदिर के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने कहा कि आज मंदिर प्रांगण में शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया, स्कूली बच्चों की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए डा. राजेश भाटिया ने कहा कि सनातन धर्म को बढ़ावा देने के लिए स्कूली बच्चों द्वारा ऐसे आयोजन प्रत्येक स्कूल में होने चाहिए, इससे जहां बच्चोंं में हिन्दू धर्म के प्रति जागरुकता आएगी वहीं धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने से उन्हें मानिसक शांति की भी अनुभूति होगी। डा. भाटिया ने बताया कि कल 26 फरवरी 2025 को प्रातः 11:00 बजे महाशिवरात्रि का पर्व प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रमानुसार तिकोना पार्क स्थित श्री वैष्णो देवी मंदिर से भोले बाबा की बारात धूमधाम से सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में पहुंचेगी, जहां विधि विधान के साथ भोले बाबा और पार्वती जी का विवाह होगा। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोग अपनी भागेदारी निभाते हुए भगवान शिव शंकर का गुणगान करेंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह इस आयोजन में अपने परिजनों सहित पहुंचकर पुण्य के भागी बने और शिवरात्रि के पर्व को धूमधाम से मनाए। आज के कार्यक्रम के अंत में मंदिर प्रांगण में आए सभी लोगों के लिए प्रसाद का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल की संपूर्ण कार्यकारिणी उप प्रधान-मोक्षित भाटिया, सचिव-जनक भाटिया, महासचिव-मनोज कुमार रतड़ा, कोषाध्यक्ष-सचिन भाटिया, कार्यकारिणी सदस्य रंजय भाटिया एवं सदस्य रिंकल भाटिया, अमित नरूला, भरत कपूर, आशीष अरोड़ा, शिवम तनेजा, अजय शर्मा, संदीप भाटिया, बिट्टू डंग, जतिन बांगा, तथा स्कूल के अध्यापकगण में निशि अदलखा, सोनिया अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, नीतू भाटिया, रेखा जोहरा, नीलम सचदेवा, अनु भटिया, प्रवेश भाटिया, अशोक बैसला, रजनी बजाज, संदीप कौर, मोनिका, मान्या रतड़ा, चाहत-कुनाल नागी, नेहा चौहान, शोभा शर्मा, इंदु देशवाल, कुमारी हिमानी, विकास शर्मा, रजनी खस, रेखा वाधवा, सीमा भाटिया, सुनीता गगर, मोनिका, व गगन अरोड़ा शामिल रहे।

  • Related Posts

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद,  दिसम्बर। डीसी आयुष सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन मे स्वास्थ्य विभाग जिला फरीदाबाद द्वारा विशेष टीकाकरण सप्ताह का आयोजन 15 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2025 तक किया…

    Continue reading
    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    Spread the love

    Spread the love  वायु प्रदूषण पर नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने एंटी स्मोकगन मशीन गाड़ियों सहित वॉटर टैंकरों तथा स्वीपिंग मशीनों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    श्री रामकथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों ने लगाये जय श्रीराम के जयकारे

    श्री रामकथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों ने लगाये जय श्रीराम के जयकारे