ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार हो तो 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज करें: डीसी

Spread the love

फरीदाबाद, 23 अप्रैल।
उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने कहा कि आजकल के डिजिटल युग में इंटरनेट बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग, और डिजिटल भुगतान के बढ़ते चलन के साथ-साथ साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने फरीदाबाद के निवासियों से अपील की कि वे यदि कभी ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होते हैं, तो तुरंत केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

डीसी ने आगे कहा कि पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन बढ़ने के साथ ही लोग सोशल मीडिया पर मिलने वाली आकर्षक छूट, लॉटरी या पुरस्कारों से जुड़े विज्ञापनों के जाल में फंस जाते हैं। उन्होंने सलाह दी कि उपभोक्ता यदि किसी वेबसाइट से खरीदारी कर रहे हैं, तो पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वह वेबसाइट सुरक्षित है या नहीं। साथ ही, यदि संभव हो तो ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प चुनें, ताकि आपकी बैंक या कार्ड संबंधी जानकारी साइबर अपराधियों के हाथों में न जाए।

डीसी ने यह भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाए, तो उसे तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करनी चाहिए और अपनी शिकायत साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी दर्ज करनी चाहिए। उन्होंने जिले के युवाओं से आग्रह किया कि वे साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहें और अपने परिवारों को भी इसके बारे में जागरूक करें।

डीसी ने यह भी कहा कि पारंपरिक तरीके से पुलिस स्टेशन जाकर एफआईआर दर्ज कराना और उसकी जांच करवाना एक लंबी प्रक्रिया हो सकती है। इसलिए, ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए हेल्पलाइन सबसे प्रभावी माध्यम है। जितनी जल्दी सूचना दी जाएगी, उतनी ही जल्दी संबंधित ट्रांजेक्शन को रोका जा सकेगा और पीड़ित को त्वरित सहायता मिल सकेगी।

इसके अलावा, पीड़ित व्यक्ति अपनी शिकायत साइबर क्राइम की वेबसाइट (http://www.cybercrime.gov.in) पर भी दर्ज करा सकते हैं।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साइबर थाना NIT की टीम ने लिंक भेज फोन हैक करके खाता से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन