किसके इशारे पर सर्वोच्च न्यायालय पर टिप्पणी कर रहे है भाजपा सांसद: कुमारी सैलजा

Spread the love

अगर सांसदों के निजी विचार तो भाजपा अध्यक्ष ने क्यों नहीं जारी किया कारण बताओ नोटिस

चंडीगढ़, 22 अप्रैल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि उच्चतम न्यायालय पर टिप्पणी कर भाजपा देश की संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुंचा रही है, भाजपा को बताना होगा कि उनके नेता किसके इशारे पर सर्वोच्च न्यायालय पर टिप्पणी कर रहे है। पर भाजपा न्यायपालिका पर अस्वीकार्य टिप्पणियों पर पूरी तरह से चुप हैं। संविधान पर बार-बार हो रहे हमलों को लेकर पीएम भी मौन है। उधर भाजपा ने अपने सांसदों द्वारा सुप्रीम कोर्ट और सीजेआई पर किए गए हमलों से खुद को अलग तो कर लिया, अगर ये सांसदों के अपने विचार है तो पार्टी ने दोनों सांसदों को कारण बताओ नोटिस जारी क्यों नहीं किया।

मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा ने तो सर्वोच्च न्यायालय को भी नहीं बक्शा उस पर भी उंगली उठाई जा रही है, भाजपा संवैधानिक संस्थाओं पर भी भरोसा नहीं कर रही है। कुमारी सैैलजा ने कहा कि 11 साल से भाजपा सत्ता में है, उसके नेताओं को जवाब देना चाहिए कि वे किसके इशारे पर सर्वोच्च न्यायालय और कांग्रेस पर उंगली उठा रहे हैं। अगर भारतीय संविधान पर लगातार हो रहे हमलों पर प्रधानमंत्री की लगातार चुप्पी इन हमलों का मौन समर्थन तो नहीं है। भाजपा ने अपने सांसदों द्वारा सुप्रीम कोर्ट और सीजेआई पर किए गए हमलों से खुद को अलग कर लिया, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का यह कहना कि कि ये टिप्पणियां उनके निजी विचार हैं। कुमारी सैलजा ने भाजपा अध्यक्ष से पूछा हैै कि दोनों सांसदों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई और उन्हें कारण बताओ नोटिस क्यों नहीं जारी किया गया।

मंडियां अनाज से भरी फिर भी किसान के हाथ खाली क्यों?

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश की अनाजमंडिया गेहूं से अटी पड़ी है, मंडी में जगह न होने पर मंडी के बाहर सड़को और मैदान में गेहूं की ढेरियां लगी हुई है क्योंकि कही पर भी उठान नहीं हो पा रहा है। सरकार जल्द भुगतान की बात तो कर रही है पर हो नहीं रहा है। मंडियां अनाज से भरी होने के बावजूद किसान के हाथ खाली है। सरकार के 48 घंटे में उठान के आदेश हवाई साबित हो रहे हैं। कुमारी सैलजा ने कहा कि जब मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर सरकार को पूरा आंकडा मिल चुका था कि गेहूं की कितनी बिजाई हुई है और कितना उत्पादन हुआ हैै उसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने प्रबंध क्यों नहीं किया। मौजूदा हालात के लिए सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार की लापरवाही का खामियाजा किसानों को नहीं भुगतना चाहिए। किसान से गेहूं खरीद ली जाती है पर उठान न होने पर पड़ी हुई गेंहू को अगर कोई नुकसान होता है तो उसकी भरपाई किसान से की जाती है जो पूरी तरह से अनुचित है। गेहूं खरीद के बाद एजेंसी की ही जिम्मेदारी होनी चाहिए।

  • Related Posts

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    Spread the love

    Spread the loveसोनीपत। हरियाणा के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष ने सोनीपत के राई में स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप…

    Continue reading
    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    Spread the love

    Spread the loveचंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई कैबिनेट की बैठक में हरियाणा मोटर व्हीकल्स रूल्स, 1993 के तहत टूरिस्ट परमिट के अनुसार चलने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा