प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत लोन लेकर शुरू किया कारोबार, आज दूसरों को दे रही रोजगार

Spread the love

-मेले में पर्यटकों को लुभा रहे महिला समूह के मोटे अनाज के उत्पाद
-स्टॉल नंबर 321 से 373 तक ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत लखपति दीदी की ओर से लगाई गई हैं स्टॉल
-बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, ओडिसा और मध्य प्रदेश के उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

सूरजकुंड (फरीदाबाद),  फरवरी। अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला में ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से सरस आजीविका मिशन के तहत लखपति दीदी के स्टॉल पर्यटकों को खूब लुभा रही हैं। इन स्टॉल्स पर विभिन्न राज्यों से आई महिला समूह के सदस्य अपने द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री कर रहे हैं। मेला परिसर में स्टॉल नंबर 321 से 373 तक लखपति दीदी की स्टॉल लगाई गई हैं। इन्हीं स्टॉल्स में से पंचकूला से आई सुमन की स्टॉल पर मोटे अनाज से बनाए गए बिस्कुट और लड्डू सहित अन्य खाद्य सामग्री भी पर्यटकों को खूब पसंद आ रही है।  सुमन ने लोन लेकर अपना कारोबार शुरू किया और खुद मालामाल होते हुए दूसरों को रोजगार दे रही हैं।
मेला परिसर में ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से संचालित लखपति दीदी की स्टॉल परिसर में देशभर के कोने-कोने से आई महिला समूह सदस्यों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के उत्पाद पर्यटकों खासे आकर्षित कर रहे हैं। यहां बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, ओडिसा और मध्य प्रदेश से आई महिला समूह सदस्यों द्वारा स्टॉल लगाई गई हैं। इनमें साड़ी, सूट, चद्दरें, बर्तन सहित खाद्य सामग्री बिस्कुट, लड्डू और आचार आदि लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।
पंचकूला से आई सुमन ने बताया कि सूरजकुंड मेला में स्टॉल लगाकर वह बहुत खुश हैं। इससे पहले भी फरीदाबद सरस मेले में अपनी स्टॉल लगा चुकी है। उनकी स्टॉल पर अनेक प्रकार की सेहतमंद खाद्य सामग्री उपलब्ध है। इनमें बाजरा, ज्वार, चना सहित अन्य मोटे अनाजों से उत्पाद तैयार किए गए हैं। बाजरे के आटे के लड्डू और बिस्कुट लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। इनके अलावा अन्य उत्पादों की भी बिक्री हो रही है। सुमन ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 10 महिलाओं का समूह बनाकर बैंक से 5 लाख रुपए का लोन लेकर अपना कारोबार शुरू किया था। उन्होंने बताया कि उनके समूह द्वारा मोटे अनाजों से खाद्य सामग्री तैयार कर बेचा जाता है। उनके द्वारा कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाली गीता जयंती में तीन बार, सूरजकुंड मेला में दूसरी बार व नोएडा, पंचकुला सहित अन्य जगहों पर स्टॉल लगा चुकी हैं। उनके समूह द्वारा उत्पाद लोगों को खूब पसंद आते हैं। मार्किट में उनके उत्पाद की काफी मांग रहती है।
ग्रामीण विकास मंत्रालय ग्रामीण महिलाओं को बना रहा आत्मनिर्भर :
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का ग्रामीण विकास मंत्रालय ग्रामीण क्षेत्रों की गरीब विशेषकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में संकल्पबद्ध है। लखपति दीदी समूह से जोडक़र महिलाओं को स्वालंबी बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। वहीं हरियाणा सरकार भी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डा अरविंद कुमार शर्मा की सोच है कि इस अंतरराष्टï्रीय मेले के माध्यम से युवाओं को कौशल विकास से जुड़ी जानकारी मिले।  सरकार द्वारा वित्तीय साक्षरता, कौशल विकास और आजीविका सहायता देकर महिलाओं को स्वरोजगार दिया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य इन लखपति दीदियों को उद्यमशीलता और आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाने का है। उनके स्वाभावी कौशल और क्षमताएं उन्हें उच्च आय वर्ग की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

  • Related Posts

    नागरिकों में खादी के प्रति बढ़ा क्रेज, सूरजकुंड दीवाली मेला में जमकर खरीद रहे खादी के कपड़ें और उत्पाद

    Spread the love

    Spread the love  – सरकार और हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ‘खादी’ को पुरानी पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत – हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से सूरजकुंड…

    Continue reading
    हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जीवंत लोक परंपराओं को देश-दुनिया में पहचान दिलाने का काम कर रहे लोक कलाकार

    Spread the love

    Spread the love  – सूरजकुंड में दीपावली मेला में लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं लोक कलाकार – हरियाणा कला एवं संस्कृति विभाग लोक कलाओं को जीवंत रखने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन